Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आधी रात लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, एमपी नंबर की ट्रक छोड़ भागा चालक

Author Image
Written by
Laung das Mahant

पसान रेंजर मनीष सिंह की सटीक रणनीति से 3 लाख की साल लकड़ी जब्त, सीमांत जंगलों में सक्रिय तस्करों पर कसा शिकंजा

कोरबा। जिले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने आधी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। वनमंडल कटघोरा अंतर्गत वनपरिक्षेत्र पसान में रेंजर मनीष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित घेराबंदी कर साल प्रजाति की अवैध लकड़ी से भरी ट्रक को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार 22 फरवरी की रात्रि लगभग 12:30 बजे सूचना मिली कि राजस्व क्षेत्र से काटी गई साल लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा है। वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत को अवगत कराने पर तत्काल टीम गठित की गई। उप वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में पसान रेंजर मनीष सिंह, वनपाल ईश्वरदास मानिकपुरी, कौशल प्रसाद द्विवेदी, परिक्षेत्र सहायक एवं सुरक्षा श्रमिक भीमसेन सहित वन अमले ने सघन घेराबंदी की।

रात्रि लगभग 1:40 बजे कक्ष क्रमांक ओ.ए. 650 क्षेत्र में संदिग्ध वाहन का पीछा किया गया। रामपुर से धवलपुर मार्ग पर कुछ दूरी तय करने के बाद चालक ट्रक (क्रमांक MP17HH3677) को लावारिस हालत में छोड़कर भाग निकला। तलाशी में साल प्रजाति के 15 नग लट्ठे, कुल 6.50 घनमीटर लकड़ी (अनुमानित मूल्य लगभग 3 लाख रुपये) बरामद की गई। जब्त ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52, 55, 42 (i)(ii) एवं छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) अधिनियम की धारा 3, 16 के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहन को जप्त कर लिया है। वाहन को सुरक्षित परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया है तथा पंजीयन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

सीमांत जंगलों में बाहरी तस्करों की सक्रियता

सूत्रों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में पड़ोसी राज्य के तस्कर भी सक्रिय हैं, जो रात के अंधेरे में राजस्व और वन भूमि से बहुमूल्य लकड़ी की कटाई कर परिवहन का प्रयास करते हैं। पसान रेंजर मनीष सिंह की तत्परता और सख्त निगरानी से इस गिरोह को बड़ा झटका लगा है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगल संपदा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अवैध तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार गश्त और खुफिया तंत्र की सक्रियता से आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

कनौजिया श्रीवास समाज के अध्यक्ष नारायण श्रीवास का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, समाज में खुशी और एकता का माहौल
आज फोकस में

कनौजिया श्रीवास समाज के अध्यक्ष नारायण श्रीवास का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, समाज में खुशी और एकता का माहौल

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने विष्णु यादव, डॉ. पवन सिंह ने पुष्पमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत
आज फोकस में

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने विष्णु यादव, डॉ. पवन सिंह ने पुष्पमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत

सीजी पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की सख़्त निगरानी में शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में सम्पन्न हुई परीक्षा
आज फोकस में

सीजी पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की सख़्त निगरानी में शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में सम्पन्न हुई परीक्षा

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने विष्णु यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
आज फोकस में

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने विष्णु यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासन की सख़्त कार्रवाई, ग्राम केंदाईख़ार में शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाया गया
आज फोकस में

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासन की सख़्त कार्रवाई, ग्राम केंदाईख़ार में शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाया गया

जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित और संवेदनशील निराकरण के दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित और संवेदनशील निराकरण के दिए सख्त निर्देश

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]