Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना बुज़ुर्गों के लिए जीवन रक्षक संबल, 70 वर्षीय शंकर लाल को मिला 1.27 लाख रुपये का निःशुल्क उपचार

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सीमित आय के बीच सरकारी योजना ने दी नई ज़िंदगी और नई उम्मीद

कोरबा, 20 फरवरी 2026।
भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित आयुष्मान वय वंदना कार्ड वरिष्ठ नागरिकों के लिए संबल बनकर सामने आ रहा है। इसी योजना के माध्यम से 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शंकर लाल को गंभीर बीमारी की स्थिति में लगभग 1 लाख 27 हजार 930 रुपये का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें नया जीवन मिला।

Advertisement Box

जिला कोरबा के करतला तहसील अंतर्गत ग्राम मड़वारानी निवासी शंकर लाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बढ़ती उम्र और सीमित आय के कारण वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन आर्थिक अभाव के चलते नियमित उपचार कराना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था। कुछ समय पूर्व उन्हें सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी, जिससे उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।

स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक होने पर परिजनों ने उन्हें कोरबा स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकीय जांच के दौरान उनके फेफड़ों में गंभीर संक्रमण पाया गया, जिसके लिए तत्काल और महंगे उपचार की आवश्यकता थी। उपचार में आने वाले खर्च को लेकर परिवार बेहद चिंतित था और असहाय महसूस कर रहा था।

इसी दौरान परिजनों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड की जानकारी मिली। पात्रता की पुष्टि के पश्चात योजना के अंतर्गत उनका उपचार स्वीकृत किया गया। इसके बाद अस्पताल में संपूर्ण इलाज बिना किसी आर्थिक बोझ के संपन्न हुआ। लगभग 1.27 लाख रुपये का पूरा उपचार आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क किया गया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।

उपचार के बाद शंकर लाल अब पूर्णतः स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने शासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें इस योजना की जानकारी न मिलती, तो उनके लिए उपचार कराना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद बुज़ुर्गों के लिए सचमुच जीवनदायिनी साबित हो रही है।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं और शासन की इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाएं। शासन की स्पष्ट प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद नागरिक केवल आर्थिक कारणों से उपचार से वंचित न रहे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत और भरोसेमंद आधार बनकर उभर रही है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के 1 लाख 8 हजार से अधिक किसानों ने कराया आधार सीडिंग
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के 1 लाख 8 हजार से अधिक किसानों ने कराया आधार सीडिंग

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का भव्य आयोजन
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का भव्य आयोजन

समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की सघन समीक्षा
आज फोकस में

समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की सघन समीक्षा

<span style=आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना बुज़ुर्गों के लिए जीवन रक्षक संबल, 70 वर्षीय शंकर लाल को मिला 1.27 लाख रुपये का निःशुल्क उपचार">
आज फोकस में

आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना बुज़ुर्गों के लिए जीवन रक्षक संबल, 70 वर्षीय शंकर लाल को मिला 1.27 लाख रुपये का निःशुल्क उपचार

दो दिवसीय स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, उद्यमिता की ओर बढ़े कदम, समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक श्री अमर अग्रवाल
आज फोकस में

दो दिवसीय स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, उद्यमिता की ओर बढ़े कदम, समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक श्री अमर अग्रवाल

 कटघोरा तहसील में अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जप्त 
आज फोकस में

 कटघोरा तहसील में अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जप्त 

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]