Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो दिवसीय स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, उद्यमिता की ओर बढ़े कदम

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

चंद्रमणि की खास रिपोर्ट

समापन कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल हुए शामिल

बिलासपुर, 20 फरवरी 2026।
पं. देवकीनंदन दीक्षित ऑडिटोरियम, बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय स्वरोजगार प्रोत्साहन मेला गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मेले का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बिलासपुर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ना, शासन की योजनाओं की जानकारी देना तथा रोजगार के नए अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में देश और दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोजगार सृजन की है। विकसित एवं विकासशील देशों में रोजगार एक गंभीर विषय बन चुका है।

Advertisement Box

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 14वें स्थान पर थी, जबकि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह उपलब्धि युवाओं, स्टार्टअप और उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी से संभव हो पाई है। उन्होंने युवाओं से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक सी.आर. टेकाम द्वारा स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। चार्टर्ड अकाउंटेंट राज साधवानी ने अंकेक्षण, वित्तीय प्रबंधन एवं जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
राजीव अग्रवाल (बीएनआई) ने मार्केटिंग, ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग, अंकिता तिवारी ने डिजिटल मार्केटिंग तथा संदीप सिंह ने इमोशनल इंटेलिजेंस के माध्यम से व्यवसाय विस्तार पर उपयोगी जानकारी दी।

इसके पश्चात गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आईटीबीआई सीईओ चैतन्य मेहर ने स्टार्टअप से संबंधित जानकारी प्रदान की।
एसबीआई रेसमिक शाखा के मनीष त्रिपाठी ने बैंक ऋण प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मजबूत प्रपोजल, पूर्व का आईटीआर एवं अच्छा सिविल स्कोर होने पर ऋण प्राप्त करना सरल होता है।

सीएसआईडीसी रायपुर की टीम द्वारा भारत सरकार की पीएमएफएमई योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं सफल उद्यमी पुरुषोत्तम अग्रवाल (मेसर्स रानीसती उद्योग, तिफरा) ने अपने अनुभव साझा करते हुए कम लागत से उद्योग शुरू कर सफलता प्राप्त करने के मार्ग बताए।

कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रश्न–उत्तर सत्र में युवाओं की सक्रिय सहभागिता से आयोजन पूर्णतः सफल रहा। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, महिला स्व सहायता समूह, कॉलेज विद्यार्थी एवं योजनाओं के लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के 1 लाख 8 हजार से अधिक किसानों ने कराया आधार सीडिंग
आज फोकस में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के 1 लाख 8 हजार से अधिक किसानों ने कराया आधार सीडिंग

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का भव्य आयोजन
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का भव्य आयोजन

समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की सघन समीक्षा
आज फोकस में

समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की सघन समीक्षा

आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना बुज़ुर्गों के लिए जीवन रक्षक संबल, 70 वर्षीय शंकर लाल को मिला 1.27 लाख रुपये का निःशुल्क उपचार
आज फोकस में

आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना बुज़ुर्गों के लिए जीवन रक्षक संबल, 70 वर्षीय शंकर लाल को मिला 1.27 लाख रुपये का निःशुल्क उपचार

दो दिवसीय स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, उद्यमिता की ओर बढ़े कदम, समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक श्री अमर अग्रवाल
आज फोकस में

दो दिवसीय स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, उद्यमिता की ओर बढ़े कदम, समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक श्री अमर अग्रवाल

 कटघोरा तहसील में अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जप्त 
आज फोकस में

 कटघोरा तहसील में अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जप्त 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]