Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की निर्णायक भूमिका — भैसमा कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन, स्वीप गतिविधियों से बढ़ी मतदाता जागरूकता

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 18 फरवरी 2026। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय, भैसमा में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) का गठन किया गया। कार्यक्रम सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से छात्राओं ने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा मतदान के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियों के माध्यम से यह दर्शाया गया कि जागरूक युवा ही मजबूत लोकतंत्र की नींव होते हैं। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक मूल्यों को कलात्मक अभिव्यक्ति दी।

Advertisement Box

इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एस.आई.आर. के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने युवाओं को एक जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के उद्देश्यों को विस्तार से बताते हुए कहा कि यह क्लब विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रक्रिया, ईवीएम-वीवीपैट, नैतिक मतदान और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का सशक्त मंच है। शासन-प्रशासन की मंशा है कि युवा वर्ग न केवल स्वयं मतदान करे, बल्कि समाज में भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरक की भूमिका निभाए।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय सदैव स्वीप कार्यक्रम की गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लोकतांत्रिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहयोग करता रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक दीपेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जे. एल. चौहान, सहायक प्राध्यापक जितेंद्र कंवर, डॉ. अनुराधा तिर्की (महाविद्यालय स्वीप नोडल अधिकारी) सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने शपथ लेकर शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण एवं मतदान हेतु जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह आयोजन शासन-प्रशासन की लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना, जिसमें युवाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल और प्रेरणादायी बनाया।

जनसेवा का जीवंत उदाहरण: विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण
आज फोकस में

जनसेवा का जीवंत उदाहरण: विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारियां पूरी, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज नोडल अधिकारी नियुक्त
आज फोकस में

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारियां पूरी, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज नोडल अधिकारी नियुक्त

श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध व विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला — श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
आज फोकस में

श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध व विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला — श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

किसानों को बड़ी राहत: जटगा व कोरबी समिति में दलहन-तिलहन फसलों की एमएसपी पर होगी खरीदी
आज फोकस में

किसानों को बड़ी राहत: जटगा व कोरबी समिति में दलहन-तिलहन फसलों की एमएसपी पर होगी खरीदी

<span style=लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की निर्णायक भूमिका — भैसमा कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन, स्वीप गतिविधियों से बढ़ी मतदाता जागरूकता">
आज फोकस में

लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की निर्णायक भूमिका — भैसमा कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन, स्वीप गतिविधियों से बढ़ी मतदाता जागरूकता

अटल मछुआ सहकारी समिति अरदा में संचालक मंडल निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित
आज फोकस में

अटल मछुआ सहकारी समिति अरदा में संचालक मंडल निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]