Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसेवा का जीवंत उदाहरण: विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

अस्पताल व्यवस्थाओं का लिया जायजा, भर्ती व ओपीडी मरीजों से मिलकर जाना हाल-चाल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | समाचार

Advertisement Box

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनप्रिय, संवेदनशील एवं सेवा-भाव से ओत-प्रोत विधायक कविता प्राण लहरे ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विधायक के अचानक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन सतर्क नजर आया, वहीं मरीजों और उनके परिजनों में संतोष एवं भरोसे की भावना देखने को मिली।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, ओपीडी संचालन, भर्ती वार्ड, दवा वितरण कक्ष, जांच सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी में उपचार के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। भर्ती मरीजों के पास जाकर विधायक ने उनका हाल-चाल जाना और बेहतर इलाज की कामना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मरीजों एवं उनके परिजनों ने विधायक को अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। कुछ स्थानों पर व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता की बात सामने आने पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए।

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य सेवाएं सर्वोपरि हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों को समान, सुलभ और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनका संकल्प है। उन्होंने दवाओं की नियमित उपलब्धता, समय पर जांच रिपोर्ट, साफ-सुथरा वातावरण और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने यह भी कहा कि वे भविष्य में भी समय-समय पर अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करती रहेंगी, ताकि व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और कमियों का समय पर निराकरण किया जा सके।

विधायक के इस औचक निरीक्षण से क्षेत्रवासियों में सकारात्मक संदेश गया है। आम नागरिकों ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि स्वयं अस्पताल पहुंचकर मरीजों की सुध लेते हैं, तो स्वास्थ्य सेवाओं में स्वतः सुधार आता है।

जनहित, संवेदनशीलता और सेवा-भाव का यह प्रयास क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बना

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत
आज फोकस में

झोराघाट में पिकनिक की खुशियां मातम में बदली, इकलौते बेटे की डूबने से मौत

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई
आज फोकस में

भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के सदस्य के द्वारा भोजली चौक एवं भोजली प्रतिमा स्थापित की मांग रखी गई

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी
आज फोकस में

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन: मरवाही से दिया सुशासन का बड़ा संदेश, राजस्व अमले को अंतिम चेतावनी

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज फोकस में

श्रीवास समाज के कोषाध्यक्ष का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह
आज फोकस में

भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे को लाफा-पोड़ी मंडल का प्रभारी बनाया गया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]