Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पाली महोत्सव 2026 में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन, जनजागरूकता का बना सशक्त माध्यम

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 18 फरवरी 2026। पाली महोत्सव 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल ने आम नागरिकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली द्वारा यह स्टॉल स्थापित किया गया, जिसमें विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को रोचक, सरल एवं दृश्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया।

विभागीय स्टॉल का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर आधारित मॉडल रहा। इस मॉडल के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता, पंजीयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा योजना से लाभ प्राप्त करने की संपूर्ण जानकारी सहज भाषा में प्रदर्शित की गई। आगंतुकों ने मॉडल के जरिए योजना की कार्यप्रणाली को आसानी से समझा और उपस्थित पर्यवेक्षकों से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

Advertisement Box

स्टॉल में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर “वजन त्यौहार” पर केंद्रित एक विशेष कॉर्नर भी बनाया गया। इसमें बच्चों के नियमित वजन मापन, कुपोषण की पहचान, ग्रोथ मॉनिटरिंग तथा पोषण परामर्श से जुड़ी जानकारी दी गई। इस कॉर्नर में माताओं एवं अभिभावकों ने विशेष रुचि दिखाई और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इसके साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित रेडी टू ईट यूनिट का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं पोषण दोनों को बढ़ावा देने के प्रयासों को दर्शाया गया।

कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना, महतारी वंदन योजना तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों ने योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया समझाते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।

पाली महोत्सव के दौरान विभागीय स्टॉल के निरीक्षण के समय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शित मॉडलों और योजनाओं की सराहना की तथा इस जनजागरूकता प्रयास के लिए विभागीय टीम को बधाई दी। साथ ही निर्देश दिए गए कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए। कुल मिलाकर, पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग का यह स्टॉल जनजागरूकता बढ़ाने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ, जिसे बड़ी संख्या में नागरिकों ने सराहा।

जनसेवा का जीवंत उदाहरण: विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण
आज फोकस में

जनसेवा का जीवंत उदाहरण: विधायक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारियां पूरी, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज नोडल अधिकारी नियुक्त
आज फोकस में

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारियां पूरी, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज नोडल अधिकारी नियुक्त

श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध व विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला — श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
आज फोकस में

श्रमिकों का सशक्तिकरण ही समृद्ध व विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला — श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

किसानों को बड़ी राहत: जटगा व कोरबी समिति में दलहन-तिलहन फसलों की एमएसपी पर होगी खरीदी
आज फोकस में

किसानों को बड़ी राहत: जटगा व कोरबी समिति में दलहन-तिलहन फसलों की एमएसपी पर होगी खरीदी

लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की निर्णायक भूमिका — भैसमा कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन, स्वीप गतिविधियों से बढ़ी मतदाता जागरूकता
आज फोकस में

लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की निर्णायक भूमिका — भैसमा कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन, स्वीप गतिविधियों से बढ़ी मतदाता जागरूकता

अटल मछुआ सहकारी समिति अरदा में संचालक मंडल निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित
आज फोकस में

अटल मछुआ सहकारी समिति अरदा में संचालक मंडल निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]