Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम पंचायतों में कृषि चौपाल से लेकर अवैध उत्खनन तक सख्त रुख, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 10 फरवरी 2026।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के समग्र विकास, किसानों के हित, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रशासनिक अनुशासन और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट व कड़े निर्देश दिए। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत, नगरीय निकाय, बैंकिंग, खनिज और विद्युत विभाग सहित सभी प्रमुख विभागों की समीक्षा की गई।

Advertisement Box

ग्राम पंचायतों में लगेगी कृषि चौपाल

कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कृषि चौपाल आयोजित कर किसानों को शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन, खरीफ फसल, दलहन, तिलहन, पाम ऑयल, बागवानी तथा केसीसी निर्माण पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही पटवारियों की ड्यूटी लगाकर कृषि चौपाल के दौरान राजस्व समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भू-जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर

ग्रीष्म ऋतु में भू-जल स्तर गिरावट को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने पंचायत, जल संसाधन और वन विभाग को जल संरचनाओं की जानकारी जलशक्ति/जलभागीदारी पोर्टल में अपलोड करने के निर्देश दिए। इच्छुक किसानों को डबरी निर्माण की स्वीकृति देने, कॉलोनियों और पीएम आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पीट निर्माण को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।

स्वास्थ्य शिविरों में शत-प्रतिशत जांच के निर्देश

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड, वयोवंदन कार्ड, आभा आईडी बनाए जाएं। साथ ही सिकलसेल, एनसीडी, डायबिटीज, हाइपरटेंशन की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित की जाए। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए गए।

आधार-बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य

शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों में आधार-फेस आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य बताया गया। कलेक्टर ने समय पर कार्यालय पहुंचने और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। एनआईसी अधिकारी को दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण

बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन जनशिकायत, मानव अधिकार आयोग और कलेक्टर जनदर्शन से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी मामलों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर संबंधित पक्ष को सूचना दी जाए।

अवैध उत्खनन पर सख्ती

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर ने अवैध रेत, कोयला व खनिज उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की जब्ती, रेतघाटों के सीमांकन, बोर्ड लगाने और संयुक्त दल बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

पीएम सूर्यघर योजना में लापरवाही पर नोटिस

पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने कटघोरा डिवीजन के चैतमा एवं कोरबा शहरी डिवीजन के दर्री जोन के सब इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

तनाखार विधानसभा में परिवर्तन का संकल्प: युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव शर्मा का जोशीला आह्वान
आज फोकस में

तनाखार विधानसभा में परिवर्तन का संकल्प: युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव शर्मा का जोशीला आह्वान

PMDDY के अंतर्गत ग्राम ऐतमानगर में कृषक चौपाल बना किसानों के लिए उम्मीद और समृद्धि का मजबूत मंच
आज फोकस में

PMDDY के अंतर्गत ग्राम ऐतमानगर में कृषक चौपाल बना किसानों के लिए उम्मीद और समृद्धि का मजबूत मंच

<span style=ग्राम पंचायतों में कृषि चौपाल से लेकर अवैध उत्खनन तक सख्त रुख, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक निर्देश">
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में कृषि चौपाल से लेकर अवैध उत्खनन तक सख्त रुख, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक निर्देश

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, विकास-विकास और विश्वास का मास्टरस्ट्रोक
आज फोकस में

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, विकास-विकास और विश्वास का मास्टरस्ट्रोक

साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी : कलेक्टर कुणाल दुदावत
आज फोकस में

साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी : कलेक्टर कुणाल दुदावत

जनहित में कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त और दूरदर्शी फैसले: विकास, अनुशासन और सेवा का स्पष्ट संदेश
आज फोकस में

जनहित में कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त और दूरदर्शी फैसले: विकास, अनुशासन और सेवा का स्पष्ट संदेश

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]