Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी : कलेक्टर कुणाल दुदावत

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 10 फरवरी 2026/
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आमजन और शासकीय कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने की। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता, सतर्कता और सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है

Advertisement Box

कार्यक्रम में जिला एनआईसी अधिकारी श्री हेमंत जायसवाल द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर खतरों की पहचान, डेटा गोपनीयता, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित व्यवहार की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सेफर इंटरनेट डे प्रतिवर्ष फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित, सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना है।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में साइबर ठगी किसी भी व्यक्ति को अपना शिकार बना सकती है, इसलिए किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ई-मेल या मैसेज पर भरोसा न करें। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि ओटीपी, बैंक विवरण, आधार, पैन या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल या टोल-फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

कार्यक्रम के दौरान जिला आईटी टीम द्वारा साइबर अपराधों की पहचान, सुरक्षित डिजिटल आदतें, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सरकारी रिपोर्टिंग तंत्र की जानकारी दी गई, जिससे उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों में डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी। इसके साथ ही भारतीय मानक ब्यूरो, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा भी अपने मानकों, गतिविधियों और उपभोक्ता हितों से जुड़ी जानकारी साझा की गई।

इस आयोजन के माध्यम से जिला प्रशासन ने यह संदेश दिया कि डिजिटल सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, ईडीएम सुश्री शिखा राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

तनाखार विधानसभा में परिवर्तन का संकल्प: युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव शर्मा का जोशीला आह्वान
आज फोकस में

तनाखार विधानसभा में परिवर्तन का संकल्प: युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव शर्मा का जोशीला आह्वान

PMDDY के अंतर्गत ग्राम ऐतमानगर में कृषक चौपाल बना किसानों के लिए उम्मीद और समृद्धि का मजबूत मंच
आज फोकस में

PMDDY के अंतर्गत ग्राम ऐतमानगर में कृषक चौपाल बना किसानों के लिए उम्मीद और समृद्धि का मजबूत मंच

ग्राम पंचायतों में कृषि चौपाल से लेकर अवैध उत्खनन तक सख्त रुख, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक निर्देश
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में कृषि चौपाल से लेकर अवैध उत्खनन तक सख्त रुख, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक निर्देश

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, विकास-विकास और विश्वास का मास्टरस्ट्रोक
आज फोकस में

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, विकास-विकास और विश्वास का मास्टरस्ट्रोक

<span style=साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी : कलेक्टर कुणाल दुदावत">
आज फोकस में

साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी : कलेक्टर कुणाल दुदावत

जनहित में कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त और दूरदर्शी फैसले: विकास, अनुशासन और सेवा का स्पष्ट संदेश
आज फोकस में

जनहित में कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त और दूरदर्शी फैसले: विकास, अनुशासन और सेवा का स्पष्ट संदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]