Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनी दूर-दराज़ से आए नागरिकों के 23 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सक्ती, 10 फरवरी 2026।
जिले के आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने दूर-दराज़ के क्षेत्रों से आए लोगों की विभिन्न समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। जनदर्शन के दौरान अलग-अलग विषयों से संबंधित कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए।

Advertisement Box

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित इस जनदर्शन में कलेक्टर ने एक-एक आवेदक की समस्या स्वयं सुनी और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवेदन सौंपते हुए कहा कि आम जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी मामलों में समय-सीमा का पालन करते हुए आवेदकों को संतोषजनक जवाब दिया जाए, जिससे आम नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।

जनदर्शन में जिले के विभिन्न तहसीलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी हेम बाई चन्द्रा, परदेशी राम चन्द्रा एवं द्वारिका प्रसाद चन्द्रा ने वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम रायपुरा निवासी रामप्रसाद साहू ने सीएसपीडीसीएल द्वारा ईपीएफ राशि प्रदान किए जाने संबंधी समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया।

इसी तरह तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम रनपोटा निवासी शरमू लाल बरेठ एवं निरंजन प्रसाद बरेठ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास स्वीकृति की मांग रखी। तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम लटियाडीह निवासी डोरीलाल (जगेश्वर), बालेश्वरी चन्द्रा (सरपंच), मंगली बाई (सरपंच) एवं सिदार सिंह सिदार ने नहर में पानी प्रदाय किए जाने की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

वहीं तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डूमरपारा निवासी शकुंतला बाई महंत ने वृद्धा पेंशन एवं शौचालय निर्माण से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त अन्य ग्रामीणों द्वारा भी विभिन्न सामाजिक, राजस्व एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन जनदर्शन में दिए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा करें और समस्याओं के समाधान की जानकारी आवेदकों तक समय पर पहुंचाएं।

उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जिला कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है।

मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूले से गिरीं दो युवतियां शिवरीनारायण मेले में झूला दुर्घटना से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
आज फोकस में

मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूले से गिरीं दो युवतियां शिवरीनारायण मेले में झूला दुर्घटना से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सड़क सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अनिवार्य, डीलरों के साथ जिला परिवहन कार्यालय में अहम बैठक
आज फोकस में

सड़क सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अनिवार्य, डीलरों के साथ जिला परिवहन कार्यालय में अहम बैठक

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन कलेक्टर–एसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर दिए अहम निर्देश
आज फोकस में

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन कलेक्टर–एसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर दिए अहम निर्देश

<span style=जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनी दूर-दराज़ से आए नागरिकों के 23 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश">
आज फोकस में

जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनी दूर-दराज़ से आए नागरिकों के 23 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पीएमश्री स्कूल में विद्यार्थियों को स्वयं दवा खिलाकर दिया जागरूकता का संदेश
आज फोकस में

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पीएमश्री स्कूल में विद्यार्थियों को स्वयं दवा खिलाकर दिया जागरूकता का संदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 200 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन, नवदंपत्तियों को मिला सम्मान और सहयोग
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 200 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन, नवदंपत्तियों को मिला सम्मान और सहयोग

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]