
बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र आज विकास, सुशासन और जनविश्वास की मजबूत नींव पर आगे बढ़ रहा है, और इसका श्रेय क्षेत्र की लोकप्रिय, कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी को जाता है। जनसेवा को अपना प्रथम कर्तव्य मानकर वे निरंतर क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान में जुटी हुई हैं। उनके नेतृत्व में शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जिससे योजनाओं का लाभ आम जनता तक सुगमता से पहुँच रहा है।
विधायक कविता प्राण लहरे जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वे न केवल विधानसभा में क्षेत्र की आवाज मजबूती से उठाती हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर आम नागरिकों से सीधा संवाद भी करती हैं। यही कारण है कि वे जनता के दिलों में विशेष स्थान रखती हैं।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने में उनकी सक्रिय भूमिका प्रशंसनीय है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सतत संवाद कर वे यह सुनिश्चित करती हैं कि किसी भी हितग्राही को योजनाओं से वंचित न रहना पड़े। उनका सरल स्वभाव, सुलभता और निर्णय लेने की क्षमता उन्हें एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करती है।
अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनता ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिलाईगढ़ विधानसभा विकास के नए शिखर को छुएगी।
कर्तव्य, कर्म और करुणा की प्रतिमूर्ति विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ



















