Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनदर्शन में दिखा कलेक्टर कुणाल दुदावत का असर दूरस्थ वनांचल से आए नागरिकों की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान, अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा | 22 दिसम्बर 2025
कोरबा जिले में पदभार ग्रहण करते ही कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने प्रशासनिक सक्रियता और जनसंवेदनशीलता का स्पष्ट संदेश दे दिया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन के दौरान उन्होंने जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित और प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का स्वयं अवलोकन करते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को समयबद्ध राहत मिल सके।

किसानों और शिक्षकों को राहत की पहल
करतला विकासखण्ड के ग्राम घिनारा निवासी किसान श्री कोमल सिंह राठिया द्वारा धान विक्रय में आ रही समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया गया। पिता के निधन के बाद फौती नामांतरण लंबित होने से उत्पन्न कठिनाई को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार करतला को तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
वहीं, प्राथमिक शाला दरगा में कार्यरत मानदेय शिक्षक श्री निर्दोष कुमार कंवर के लंबित भुगतान प्रकरण पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए शिक्षा विभाग की जवाबदेही सुनिश्चित की।

Advertisement Box

वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के हित में ठोस कदम
पाली तहसील के ग्राम लोहड़िया निवासी श्रीमती नीरा बाई द्वारा वनाधिकार पट्टा अंतर्गत रकबा शून्य दर्ज होने से धान विक्रय में आ रही समस्या को कलेक्टर ने संवेदनशीलता से लेते हुए जिला खाद्य अधिकारी एवं तहसीलदार पाली को शीघ्र सुधार एवं समाधान के निर्देश दिए।
साथ ही, कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए विभागीय समन्वय के साथ आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

62 आवेदनों पर प्रशासन सख्त

जनदर्शन में मुआवजा वितरण, सीमांकन, नामांतरण, बटांकन, पेंशन, अतिक्रमण हटाने, पट्टा वितरण, अधूरे निर्माण कार्य, राखड़ डंपिंग सहित कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव सहित शिक्षा, कृषि, आदिम जाति विकास, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी, अनिता बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी, अनिता बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, धर्मरक्षा_छत्तीसगढ़ से गूंजा प्रदेश – केंद्र तक पहुंची आवाज
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार, धर्मरक्षा_छत्तीसगढ़ से गूंजा प्रदेश – केंद्र तक पहुंची आवाज

पक्के घर का सपना हुआ साकार, 26 लाख से अधिक परिवारों को मिला अपना आशियाना
आज फोकस में

पक्के घर का सपना हुआ साकार, 26 लाख से अधिक परिवारों को मिला अपना आशियाना

तीन माह में ही जर्जर हुआ पीडीएस गोदाम, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
आज फोकस में

तीन माह में ही जर्जर हुआ पीडीएस गोदाम, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश
आज फोकस में

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत  कृषि विकास को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने अधिकारियों को सख्त निर्देश
आज फोकस में

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत कृषि विकास को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने अधिकारियों को सख्त निर्देश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]