Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधार पर चर्चा, लोकल को वोकल बनाने का आह्वान

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

कोरबा। पौड़ी उपरोड़ा /दिनांक 28 सितंबर 2025 को मंडल कार्यालय सिंघिया कोरबी भाजपा कर्यालय में भाजपा मंडल पौड़ी उपरोड़ा के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म विषय पर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सप्तमी के अवसर पर पूजा-पाठ से हुआ और अतिथियों का स्वागत फूलों व गुलदस्तों से किया गया।

Advertisement Box

मुख्य वक्ता एवं अतिथि

इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पवन कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, श्री चतुरभुवन नायक मंडल अध्यक्ष, श्री गंगा पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्री रुखमन पटेल पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और श्री गौकरण सिंह ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पवन सिंह का कथन

डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत अभियान जनता को आर्थिक और सामाजिक मजबूती देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का असली अर्थ है – “अपने संसाधनों पर विश्वास करना और अपने व्यापारियों को अवसर देना।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि –
“लोकल वस्तुएँ खरीदें, अपने आसपास के व्यापारियों का सहयोग करें, ताकि भारत की पूंजी देश से बाहर न जाए। जब हम लोकल को वोकल बनाएँगे, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा।”

डॉ. सिंह ने मोदी सरकार की योजनाओं – उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने आम जनता के जीवन को बदलने का काम किया है। उन्होंने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सुधार कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाएगा, जिससे व्यापार और उद्यमिता को नई गति मिलेगी।

मंडल अध्यक्ष का विचार

मंडल अध्यक्ष श्री चतुरभुवन नायक ने अपने कथन में कहा कि भाजपा का संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि “मोदी जी की मंशा आत्मनिर्भर भारत बनाने की है और इसे पूरा करने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं पर है। जब हर कार्यकर्ता जागरूकता फैलाएगा, तभी क्षेत्र और देश प्रगति करेगा।”

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति

मंच पर मंडल उपाध्यक्षगण शिवशंकर उइके, रूपेश महंत, शत्रुहन लाल चौहान, मंत्रीगण संतलाल पटेल, संतोष दास, सुश्री अनिता कंवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज डिक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अलावा प्रमुख कार्यकर्ताओं में महेश कुर्रे, संतोष कंवर, भुवनेश्वर राजवाड़े, डॉ. निदान, मिर्जा मुश्ताक अहमद, गुलशन दास, आशीष मरकाम, मनोज सोनवानी, ललिता सोनवानी, ज्योत्सना पुस्कर, राकेश दास, नारायण प्रसाद यादव, बाबूलाल राजवाड़े, विकरण सिंह, महेंद्र दास, करन कैवर्त, रतन नायक, न्यारे पटेल, लौंग दास, मनहरण दास, उत्तम दास, धजाराम यादव, गणेश कंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला का सार

वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देश की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक मजबूती की नींव है। जीएसटी सुधार कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाकर व्यापार को नई दिशा देगा। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर कार्यकर्ता लोकल को वोकल की भावना से आगे बढ़े।

पूरे कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर उईके ने किया। कार्यशाला उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और बैठक का समापन “लोकल अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ” के संकल्प के साथ किया गया।

आदेश कागज़ों में, कब्जा ज़मीन पर: कार्रवाई की रफ्तार पर उठे सवाल
आज फोकस में

आदेश कागज़ों में, कब्जा ज़मीन पर: कार्रवाई की रफ्तार पर उठे सवाल

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार , आर्टिगा से तस्करी, स्विफ्ट कार से पायलटिंग… अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
आज फोकस में

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार , आर्टिगा से तस्करी, स्विफ्ट कार से पायलटिंग… अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

━━━━━❖ “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत जांजगीर-चांपा में गुजरात पुलिस का भव्य स्वागत ❖━━━━━
आज फोकस में

━━━━━❖ “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत जांजगीर-चांपा में गुजरात पुलिस का भव्य स्वागत ❖━━━━━

 आज का राशिफल: कन्या और तुला राशि वालों के लिए खुशियों और अवसरों से भरा दिन 
आज फोकस में

 आज का राशिफल: कन्या और तुला राशि वालों के लिए खुशियों और अवसरों से भरा दिन 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा–सूरजपुर दौरा आज: सरगुजा ओलंपिक, किसान मेला और कुदरगढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा–सूरजपुर दौरा आज: सरगुजा ओलंपिक, किसान मेला और कुदरगढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

कोविड ड्यूटी करने वालों को राहत: बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 10 बोनस अंक और 60 दिन में नियुक्ति का आदेश
आज फोकस में

कोविड ड्यूटी करने वालों को राहत: बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 10 बोनस अंक और 60 दिन में नियुक्ति का आदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]