Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्व पखवाड़ा शिविर में अचानक पहुँचे कलेक्टर, ग्रामीणों की सुनी समस्याएँ किसानों को किसान किताब का किया वितरण

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/
जिले में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविरों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर कुणाल दुदावत आज पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सराईपाली में आयोजित शिविर में अचानक पहुँचे। कलेक्टर के शिविर में पहुँचने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण के लिए आवेदन देने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement Box

कलेक्टर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े मामलों जैसे सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार और अन्य राजस्व प्रकरणों के समाधान के लिए ग्रामीण बिना किसी संकोच के आवेदन प्रस्तुत करें। प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएगा।

शिविर के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनके आवेदन को गंभीरता से लेकर समय-सीमा के भीतर निराकरण किया जाए। उन्होंने बताया कि राजस्व पखवाड़ा शिविर में पटवारी एवं ग्राम सचिव की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, ताकि मौके पर ही समस्याओं का प्राथमिक समाधान किया जा सके।

ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कलेक्टर ने गाँव में राशन वितरण की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। इस पर उन्होंने बताया कि खाद्यान्न का भंडारण पूरा कर लिया गया है और शेष माह का चावल भी जल्द ही पात्र हितग्राहियों को वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से चावल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में आवेदन देने वाले किसान भजन सिंह, रामकुमार, उत्तम सिंह और बंधन सिंह को कलेक्टर ने किसान किताब का वितरण भी किया। किसान किताब मिलने पर किसानों ने खुशी जाहिर की और शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में ग्रामीणों से विभिन्न राजस्व प्रकरणों के आवेदन प्राप्त कर उनका प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम पाली सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

किसानों की उम्मीदों को मिला मजबूत नेतृत्व, जनक दास कुलदीप बने कोरबा किसान कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष
आज फोकस में

किसानों की उम्मीदों को मिला मजबूत नेतृत्व, जनक दास कुलदीप बने कोरबा किसान कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष

<span style=राजस्व पखवाड़ा शिविर में अचानक पहुँचे कलेक्टर, ग्रामीणों की सुनी समस्याएँ किसानों को किसान किताब का किया वितरण">
आज फोकस में

राजस्व पखवाड़ा शिविर में अचानक पहुँचे कलेक्टर, ग्रामीणों की सुनी समस्याएँ किसानों को किसान किताब का किया वितरण

अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा: प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा: प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार

महतारी वंदन योजना : ई-केवाईसी अनिवार्य, समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने कलेक्टर की अपील
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना : ई-केवाईसी अनिवार्य, समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने कलेक्टर की अपील

रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन
आज फोकस में

रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन

जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
आज फोकस में

जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]