Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में निःशुल्क एमबीए के साथ 50 हजार मासिक छात्रवृत्ति

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 08 अप्रैल 2026।
छत्तीसगढ़ के युवाओं को उच्च शिक्षा और बेहतर करियर से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप” योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल के तहत प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में निःशुल्क एमबीए करने का अवसर मिलेगा। इस योजना की खास बात यह है कि चयनित विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान प्रतिमाह 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

Advertisement Box

योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर की टीम प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रही है। इसी क्रम में संस्थान के प्रतिनिधि श्री बिनॉय और श्री एस.एन. मंडल ने कोरबा जिले के प्रमुख महाविद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें इस फेलोशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

टीम ने जिले के ई. विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय तथा कमला नेहरू महाविद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कोर्स की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों के बीच पाम्पलेट भी वितरित किए गए ताकि अधिक से अधिक युवा इस योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें और इसका लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप की प्रमुख विशेषता यह है कि चयनित अभ्यर्थियों की दो वर्ष की पूरी पढ़ाई का खर्च छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को हर महीने 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी, जिससे वे बिना किसी आर्थिक दबाव के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे

इस एमबीए पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में उच्चस्तरीय प्रबंधन शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें राज्य शासन के विभिन्न विभागों में व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर भी मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझने और लोक नीति तथा सुशासन के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

यह योजना केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए लागू है और इसमें राज्य शासन की आरक्षण नीति का पालन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

सरकार की इस पहल से प्रदेश के युवाओं को न केवल उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा, बल्कि वे सुशासन और लोक नीति के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य भी बना सकेंगे।


 

महतारी वंदन योजना : ई-केवाईसी अनिवार्य, समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने कलेक्टर की अपील
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना : ई-केवाईसी अनिवार्य, समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने कलेक्टर की अपील

रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन
आज फोकस में

रुमगरा निवासी दिव्यांग मदन दास को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, मिला आवागमन का सशक्त साधन

जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
आज फोकस में

जनगणना 2027 : स्व-गणना 16 से 30 अप्रैल तक, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर कलेक्टर सख्त, सब इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर कलेक्टर सख्त, सब इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश

राजस्व पखवाड़ा शिविर पेंड्रावन में संपन्न, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु हुआ विशेष आयोजन
आज फोकस में

राजस्व पखवाड़ा शिविर पेंड्रावन में संपन्न, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु हुआ विशेष आयोजन

कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 09 अप्रैल को
आज फोकस में

कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 09 अप्रैल को

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]