Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में महतारी वंदन योजना बनी मददगार

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

रायपुर, 03 अप्रैल: महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेशभर में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे न केवल अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर रही हैं बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं।

Advertisement Box

राज्य सरकार का लक्ष्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ परिवार में उनकी भागीदारी और निर्णय लेने की क्षमता को सशक्त बनाना है। इसी सोच के साथ शुरू की गई इस योजना का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तक भी प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड अंतर्गत ग्राम मझगंवा की निवासी श्रीमती हेमा सिंह इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण हैं। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली हेमा सिंह ने इस योजना से मिलने वाली राशि को एक अवसर के रूप में अपनाया और अपनी जिंदगी को नई दिशा दी।

हेमा सिंह को हर महीने मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि ने उन्हें छोटी-छोटी बचत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस राशि को जोड़कर अपने घर के पास एक छोटा सा किराना दुकान शुरू किया। शुरुआत में सीमित संसाधनों के बावजूद उनके आत्मविश्वास और मेहनत ने धीरे-धीरे उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाया।

आज हेमा सिंह की किराना दुकान गांव के लोगों की जरूरतों को पूरा कर रही है और उनकी आय का स्थायी स्रोत बन चुकी है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है बल्कि उनके परिवार का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। अब वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पा रही हैं और भविष्य के लिए भी बचत कर रही हैं।

पहले जहां रोजमर्रा के खर्चों को लेकर चिंता बनी रहती थी, वहीं अब उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष स्पष्ट दिखाई देता है। हेमा सिंह की यह सफलता कहानी अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

हेमा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय महतारी वंदन योजना को देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का साहस और अवसर प्रदान किया है।

महतारी वंदन योजना वास्तव में महिलाओं के जीवन में नई आशा और संभावनाओं का द्वार खोल रही है और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

शीर्षक: “कटघोरा में भक्ति की गूंज: हनुमान प्रकटोत्सव पर नगर के सभी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब”
आज फोकस में

शीर्षक: “कटघोरा में भक्ति की गूंज: हनुमान प्रकटोत्सव पर नगर के सभी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब”

“तालापार में नशा मुक्ति की मिसाल: महिलाओं और पुलिस की संयुक्त पहल से जागा जनजागरण”
आज फोकस में

“तालापार में नशा मुक्ति की मिसाल: महिलाओं और पुलिस की संयुक्त पहल से जागा जनजागरण”

<span style=महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में महतारी वंदन योजना बनी मददगार">
आज फोकस में

महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में महतारी वंदन योजना बनी मददगार

भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने हेतु किया गया आग्रह
आज फोकस में

भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय अपनाने हेतु किया गया आग्रह

भूमिहीन किसान ने रचा इतिहास: छेदूराम ने कोसा उत्पादन से कमाए 6.30 लाख”
आज फोकस में

भूमिहीन किसान ने रचा इतिहास: छेदूराम ने कोसा उत्पादन से कमाए 6.30 लाख”

जग्गी हत्याकांड में बड़ा मोड़: अमित जोगी को हाईकोर्ट का झटका, 3 हफ्ते में सरेंडर के आदेश
आज फोकस में

जग्गी हत्याकांड में बड़ा मोड़: अमित जोगी को हाईकोर्ट का झटका, 3 हफ्ते में सरेंडर के आदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]