Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक विस्तार: मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया 61.82 लाख के आधुनिक आश्रयालय का लोकार्पण

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 27 मार्च 2026/
कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61.82 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय (रैन-बसेरा) का लोकार्पण लखन लाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री द्वारा किया गया। यह आश्रयालय मरीजों के परिजनों को सुरक्षित और सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था प्रदान करेगा।

Advertisement Box

लोकार्पण अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 4.50 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक जांच मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर जांच सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि 50 बिस्तरों की क्षमता वाला क्रिटिकल केयर यूनिट 16.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है, जो शीघ्र ही पूर्ण होगा। इसके साथ ही कैजुअल्टी भवन के ऊपरी तल पर 100 बिस्तरों वाले नए वार्ड का निर्माण लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए अस्पताल में 83 एयर कंडीशनर भी लगाए जा रहे हैं।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि 40 बिस्तरों की क्षमता वाला आई वार्ड लगभग 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं नवजात शिशुओं के लिए 6 बिस्तरों का विशेष वार्ड तैयार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सीएसआर एवं डीएमएफ फंड से सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन की खरीद की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे कोरबा जिले के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं जल्द ही उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि नए आश्रयालय के प्रारंभ होने से मरीजों के परिजनों को अब ठहरने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को मानवीय और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संजू देवी राजपूत, महापौर, ने कहा कि सुशासन और मंत्री लखन लाल देवांगन के सक्रिय नेतृत्व में कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
इस अवसर पर नूतन ठाकुर, सभापति एवं डॉ. के.के. सहारे, डीन, मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह आश्रयालय न केवल एक भवन है, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत, सुविधा और संवेदनशीलता का प्रतीक है, जो कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार की सशक्त कहानी बयां करता है।

स्वास्थ्य सेवाओं में कसावट लाने कलेक्टर का सख्त रुख: गुणवत्ता, समयबद्धता और शत-प्रतिशत लक्ष्य पर दिया जोर
आज फोकस में

स्वास्थ्य सेवाओं में कसावट लाने कलेक्टर का सख्त रुख: गुणवत्ता, समयबद्धता और शत-प्रतिशत लक्ष्य पर दिया जोर

<span style=स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक विस्तार: मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया 61.82 लाख के आधुनिक आश्रयालय का लोकार्पण">
आज फोकस में

स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक विस्तार: मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया 61.82 लाख के आधुनिक आश्रयालय का लोकार्पण

छोटे तालाबों से बड़ी सफलता की कहानी: जय सिंगारासती मछुआ सहकारी समिति बनी ग्रामीण समृद्धि का प्रेरक मॉडल
आज फोकस में

छोटे तालाबों से बड़ी सफलता की कहानी: जय सिंगारासती मछुआ सहकारी समिति बनी ग्रामीण समृद्धि का प्रेरक मॉडल

खुशहाल किसान, सशक्त छत्तीसगढ़ की पहचान: पीएम किसान सम्मान निधि से मोतीलाल यादव बने आत्मनिर्भर, खेती को मिला मजबूत आधार
आज फोकस में

खुशहाल किसान, सशक्त छत्तीसगढ़ की पहचान: पीएम किसान सम्मान निधि से मोतीलाल यादव बने आत्मनिर्भर, खेती को मिला मजबूत आधार

रैम्प योजना के तहत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” कार्यशाला का सफल आयोजन, युवाओं को मिला नवाचार और उद्यमिता का मार्गदर्शन
आज फोकस में

रैम्प योजना के तहत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” कार्यशाला का सफल आयोजन, युवाओं को मिला नवाचार और उद्यमिता का मार्गदर्शन

भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन में समृद्धि की नई किरण: मुख्यमंत्री ने अंतरित की सहायता राशि, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
आज फोकस में

भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन में समृद्धि की नई किरण: मुख्यमंत्री ने अंतरित की सहायता राशि, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]