Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर की सख्ती: बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट में लापरवाही नहीं चलेगी, 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

खैरागढ़, 21 मार्च 2026। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार बच्चों के आधार कार्ड के बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।

Advertisement Box

बैठक में कलेक्टर ने दो टूक कहा कि 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत बच्चों के फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और नवीन फोटो अपडेट किए जाते हैं। उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार अपडेट की स्थिति की नियमित निगरानी करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

प्रशासन द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इस दौरान विशेष शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक बच्चों का अपडेट सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

कलेक्टर ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों का आधार समय पर अपडेट अवश्य कराएं, ताकि उन्हें स्कूल में प्रवेश, परीक्षाओं में शामिल होने तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आधार अपडेट के लिए नजदीकी आधार नामांकन केंद्र, बैंक, डाकघर तथा स्कूलों में आयोजित विशेष शिविरों का उपयोग किया जा सकता है।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी, जिला ई-प्रबंधक मिथिलेश कुमार ठाकुर, जिला समन्वयक पंकज सोलंकी, ई-डिस्ट्रिक्ट तकनीकी प्रबंधक शुभम भारद्वाज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन की इस सख्ती से उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में आधार बायोमेट्रिक अपडेट का कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे बच्चों को भविष्य में किसी भी शासकीय सुविधा से वंचित नहीं होना पड़ेगा।

आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद में राहत: कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी, बढ़ी वैकल्पिक उपचार पर भरोसे की चर्चा
आज फोकस में

आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद में राहत: कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी, बढ़ी वैकल्पिक उपचार पर भरोसे की चर्चा

जिला गठन के बाद नई परंपरा की शुरुआत: शासकीय बंगले में जिपं अध्यक्ष का गृह प्रवेश, प्रशासनिक समन्वय की मिसाल
आज फोकस में

जिला गठन के बाद नई परंपरा की शुरुआत: शासकीय बंगले में जिपं अध्यक्ष का गृह प्रवेश, प्रशासनिक समन्वय की मिसाल

कृषक समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम: किसानों से किया हर वादा पूरा कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आज फोकस में

कृषक समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम: किसानों से किया हर वादा पूरा कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

<span style=कलेक्टर की सख्ती: बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट में लापरवाही नहीं चलेगी, 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश">
आज फोकस में

कलेक्टर की सख्ती: बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट में लापरवाही नहीं चलेगी, 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली रफ्तार, रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक
आज फोकस में

प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली रफ्तार, रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

नहाए-खाए के साथ शुरू होगी चैती छठ, तैयारी में जुटा पूर्वांचल समाज
आज फोकस में

नहाए-खाए के साथ शुरू होगी चैती छठ, तैयारी में जुटा पूर्वांचल समाज

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]