Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

पोड़ी उपरोड़ा, 18 मार्च 2026।
जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के एकलव्य विद्यालय के मीटिंग हॉल में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत कोरबा के CEO दिनेश नांग ने की, जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement Box

बैठक में सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना एवं जनमन आवास योजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए CEO ने शून्य एवं कम प्रगति वाले कार्यों के लिए संबंधित सचिव, सरपंच एवं रोजगार सहायकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य की भी विस्तार से समीक्षा की गई। कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी लंबित आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण 15 अप्रैल 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं करने पर संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं इंजीनियर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

बैठक में आंगनवाड़ी शौचालय निर्माण एवं स्कूलों में गर्ल्स शौचालय निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कहा कि ये कार्य बालिकाओं की सुविधा और स्वच्छता से सीधे जुड़े हुए हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CEO दिनेश नांग ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों को समयसीमा में पूर्ण कराएं। साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सही रूप में पहुंच सके।

बैठक में जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के CEO जयप्रकाश, PMAY-G जिला पंचायत कोरबा की टीम, SDO (RES), उप अभियंता, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में स्पष्ट संकेत दिए गए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करना ही सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

आदेश कागज़ों में, कब्जा ज़मीन पर: कार्रवाई की रफ्तार पर उठे सवाल
आज फोकस में

आदेश कागज़ों में, कब्जा ज़मीन पर: कार्रवाई की रफ्तार पर उठे सवाल

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार , आर्टिगा से तस्करी, स्विफ्ट कार से पायलटिंग… अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
आज फोकस में

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार , आर्टिगा से तस्करी, स्विफ्ट कार से पायलटिंग… अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

━━━━━❖ “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत जांजगीर-चांपा में गुजरात पुलिस का भव्य स्वागत ❖━━━━━
आज फोकस में

━━━━━❖ “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत जांजगीर-चांपा में गुजरात पुलिस का भव्य स्वागत ❖━━━━━

 आज का राशिफल: कन्या और तुला राशि वालों के लिए खुशियों और अवसरों से भरा दिन 
आज फोकस में

 आज का राशिफल: कन्या और तुला राशि वालों के लिए खुशियों और अवसरों से भरा दिन 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा–सूरजपुर दौरा आज: सरगुजा ओलंपिक, किसान मेला और कुदरगढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा–सूरजपुर दौरा आज: सरगुजा ओलंपिक, किसान मेला और कुदरगढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

कोविड ड्यूटी करने वालों को राहत: बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 10 बोनस अंक और 60 दिन में नियुक्ति का आदेश
आज फोकस में

कोविड ड्यूटी करने वालों को राहत: बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 10 बोनस अंक और 60 दिन में नियुक्ति का आदेश

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]