Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 17 मार्च 2026
जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा 18 मार्च को भोजनावकाश के दौरान एकजुट होकर अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में ब्लॉक संयोजक श्री विनय झा के नेतृत्व में सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय में एकत्रित होंगे और रैली निकालकर शासन के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

Advertisement Box

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च (बुधवार) को दोपहर 2:30 बजे पोड़ी उपरोड़ा खंड मुख्यालय में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन से जुड़े विभिन्न संगठनों के कर्मचारी एवं अधिकारी एकत्र होकर रैली और प्रदर्शन करेंगे। इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

फेडरेशन द्वारा उठाई जा रही प्रमुख मांगों में चार स्तरीय समयमान वेतनमान लागू करना, सेवानिवृत्ति पर 300 दिनों के अर्जित अवकाश के नकदीकरण की व्यवस्था लागू करना, शिक्षकों की नियुक्ति तिथि से पूर्व की सेवा अवधि की गणना करना तथा विभिन्न विभागों में व्याप्त वेतन विसंगतियों को दूर करना शामिल है। इसके साथ ही पंचायत सचिवों का शासकीयकरण, पिंगवा कमेटी की सिफारिशों को लागू करना और महंगाई भत्ते के लंबित एरियर्स का शीघ्र भुगतान भी प्रमुख मांगों में शामिल है।

इसके अलावा फेडरेशन ने अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा कर्मचारी-अधिकारी हितों से जुड़े अन्य लंबित मामलों के त्वरित निराकरण की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से इन मुद्दों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

ब्लॉक संयोजक श्री विनय झा ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सामूहिक प्रयासों से ही मांगों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

फेडरेशन के इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे क्षेत्र में गतिविधियां तेज रहेंगी।

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश
आज फोकस में

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत  कृषि विकास को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने अधिकारियों को सख्त निर्देश
आज फोकस में

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत कृषि विकास को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने अधिकारियों को सख्त निर्देश

“सपनों की छत अब हकीकत बनी” पीएम आवास योजना से गुंजा साहू के जीवन में खुशियों का उजाला, शासन की पहल से मिला सम्मानजनक आशियाना
आज फोकस में

“सपनों की छत अब हकीकत बनी” पीएम आवास योजना से गुंजा साहू के जीवन में खुशियों का उजाला, शासन की पहल से मिला सम्मानजनक आशियाना

ऐतिहासिक एकजुटता का प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों पर फेडरेशन की ताकत, विनय झा की भूमिका रही प्रेरणास्रोतए
आज फोकस में

ऐतिहासिक एकजुटता का प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों पर फेडरेशन की ताकत, विनय झा की भूमिका रही प्रेरणास्रोतए

जनसुरक्षा को प्राथमिकता: ‘अदृश्य’ ब्रेकर पर प्रशासन होगा एक्शन मोड में
आज फोकस में

जनसुरक्षा को प्राथमिकता: ‘अदृश्य’ ब्रेकर पर प्रशासन होगा एक्शन मोड में

नालंदा परिसर के नाम पर लाखों का खेल बिना भूमि आबंटन खसरा नंबर बदल कर नियम बिरुद्ध किया जा रहा निर्माण
आज फोकस में

नालंदा परिसर के नाम पर लाखों का खेल बिना भूमि आबंटन खसरा नंबर बदल कर नियम बिरुद्ध किया जा रहा निर्माण

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]