Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संवेदनशील कलेक्टर की पहल: रास्ते में गड्ढे देख रुकवाया वाहन, तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 12 मार्च 2026।
जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान आज कलेक्टर कुणाल दुदावत की संवेदनशीलता और सक्रिय प्रशासनिक शैली एक बार फिर सामने आई। लेमरू से श्यांग की ओर निरीक्षण यात्रा के दौरान जैसे ही उनका वाहन विमलता के आगे मोड़ के पास पहुंचा, उनकी नजर सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त मार्ग पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल अपने वाहन चालक को गाड़ी रोकने का निर्देश दिया और स्वयं नीचे उतरकर सड़क की वास्तविक स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

यह मार्ग पहाड़ी और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसका उपयोग आसपास के कई गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन के लिए करते हैं। सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई थी। कलेक्टर ने मौके पर ही स्थिति को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तुरंत संपर्क किया और मार्ग की मरम्मत के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement Box

कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता जी. आर. जांगड़े को दूरभाष के माध्यम से स्थिति से अवगत कराया और निर्देशित किया कि विभागीय टीम तत्काल स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ करे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि लोगों की जीवनरेखा होती हैं, इसलिए उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि पहाड़ी और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि बारिश और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इन क्षेत्रों की सड़कें जल्दी क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, ऐसे में समय-समय पर निरीक्षण और त्वरित मरम्मत बेहद आवश्यक है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि की संभावना को देखते हुए इस मार्ग की मरम्मत में किसी प्रकार की देरी न की जाए। कलेक्टर की इस त्वरित और संवेदनशील पहल से ग्रामीणों को जल्द ही सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

ग्रामीणों ने भी कलेक्टर की इस तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन यदि इसी तरह सक्रियता से समस्याओं पर ध्यान देता रहे तो दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलेगी

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्ती: पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 एलपीजी सिलेंडर जप्त
आज फोकस में

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्ती: पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 एलपीजी सिलेंडर जप्त

त्वरित और सुलभ न्याय का अवसर: नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, आपसी समझौते से होंगे अनेक मामलों का निराकरण
आज फोकस में

त्वरित और सुलभ न्याय का अवसर: नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, आपसी समझौते से होंगे अनेक मामलों का निराकरण

जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित समाज की नींव: सिपेट में उपभोक्ता जागरूकता शिविर, छात्रों को बताए गए अधिकार और कानून
आज फोकस में

जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित समाज की नींव: सिपेट में उपभोक्ता जागरूकता शिविर, छात्रों को बताए गए अधिकार और कानून

<span style=संवेदनशील कलेक्टर की पहल: रास्ते में गड्ढे देख रुकवाया वाहन, तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश">
आज फोकस में

संवेदनशील कलेक्टर की पहल: रास्ते में गड्ढे देख रुकवाया वाहन, तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश

रसोई गैस-पेट्रोल की कमी की अफवाहों से बचें, जिले में पर्याप्त भंडारण: कलेक्टर
आज फोकस में

रसोई गैस-पेट्रोल की कमी की अफवाहों से बचें, जिले में पर्याप्त भंडारण: कलेक्टर

छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत में उभरी नई पहचान, “मऊहा के लाटा” गीत से धारा सोनवानी की बढ़ी लोकप्रियता
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत में उभरी नई पहचान, “मऊहा के लाटा” गीत से धारा सोनवानी की बढ़ी लोकप्रियता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]