Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रसोई गैस-पेट्रोल की कमी की अफवाहों से बचें, जिले में पर्याप्त भंडारण: कलेक्टर

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

अवैध भंडारण और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, गैस एजेंसियों को पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने कहा

Advertisement Box

कोरबा, 11 मार्च 2026।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्ष और उससे जुड़ी अफवाहों के बीच जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की संभावित कमी को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने गैस वितरक एजेंसियों की बैठक लेकर स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत शासकीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को लेकर कई स्थानों पर रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंका जताते हुए अपुष्ट जानकारी प्रसारित की जा रही है, जिससे अनावश्यक रूप से लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।

कलेक्टर श्री दुदावत ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति “फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व” के आधार पर और बुकिंग की तिथि के अनुक्रम में ही सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी ओटीपी ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ही की जाएगी और बिना ओटीपी के किसी भी स्थिति में सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी उपभोक्ता को 25 दिनों से पहले दोबारा गैस सिलेंडर जारी नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी गैस एजेंसियों को प्रतिदिन अपने स्टॉक की जानकारी जिला खाद्य शाखा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि जिले में गैस वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा सके।

कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर का अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग या अधिक कीमत पर बिक्री जैसी गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित गैस एजेंसी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गैस एजेंसियों को प्रोफेशनल व्यवहार अपनाने और उपभोक्ताओं के साथ पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने स्कूल, आश्रम, छात्रावास और अस्पतालों जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग या दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर संबंधित संस्थान और गैस वितरक दोनों की जांच की जाएगी।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, जिला खाद्य अधिकारी श्री जी.एस. कंवर सहित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत गैस एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और अनावश्यक रूप से गैस या ईंधन का संग्रहण न करें। प्रशासन ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक के रूप में केवल प्रमाणित और सही जानकारी ही साझा करें तथा अफवाहों से बचते हुए जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्ती: पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 एलपीजी सिलेंडर जप्त
आज फोकस में

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्ती: पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 एलपीजी सिलेंडर जप्त

त्वरित और सुलभ न्याय का अवसर: नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, आपसी समझौते से होंगे अनेक मामलों का निराकरण
आज फोकस में

त्वरित और सुलभ न्याय का अवसर: नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, आपसी समझौते से होंगे अनेक मामलों का निराकरण

जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित समाज की नींव: सिपेट में उपभोक्ता जागरूकता शिविर, छात्रों को बताए गए अधिकार और कानून
आज फोकस में

जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित समाज की नींव: सिपेट में उपभोक्ता जागरूकता शिविर, छात्रों को बताए गए अधिकार और कानून

संवेदनशील कलेक्टर की पहल: रास्ते में गड्ढे देख रुकवाया वाहन, तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
आज फोकस में

संवेदनशील कलेक्टर की पहल: रास्ते में गड्ढे देख रुकवाया वाहन, तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश

<span style=रसोई गैस-पेट्रोल की कमी की अफवाहों से बचें, जिले में पर्याप्त भंडारण: कलेक्टर">
आज फोकस में

रसोई गैस-पेट्रोल की कमी की अफवाहों से बचें, जिले में पर्याप्त भंडारण: कलेक्टर

छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत में उभरी नई पहचान, “मऊहा के लाटा” गीत से धारा सोनवानी की बढ़ी लोकप्रियता
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत में उभरी नई पहचान, “मऊहा के लाटा” गीत से धारा सोनवानी की बढ़ी लोकप्रियता

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]