Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने कलेक्टर की पहल, मोबाइल टावर योजना की समीक्षा

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 10 मार्च 2026।
जिले के दूरस्थ और नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में बेहतर संचार सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने डिजिटल भारत निधि के अंतर्गत संचालित मोबाइल टावर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजना के कार्यों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले के कई वनांचल और दूरस्थ गांवों में अभी भी मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। डिजिटल भारत निधि के तहत इन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित कर नेटवर्क विहीन और आंशिक नेटवर्क वाले गांवों में बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीणों को संचार सुविधाओं के साथ-साथ ऑनलाइन सेवाओं का भी लाभ आसानी से मिल सकेगा।

कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के ऐसे सभी गांवों की विस्तृत सूची तैयार की जाए जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं है या बहुत कमजोर है। साथ ही मोबाइल टावर स्थापना के लिए उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन कर आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि टावर स्थापना के लिए संबंधित ग्राम सभाओं से अनुमोदन लेना भी आवश्यक होगा, ताकि स्थानीय स्तर पर सहयोग और पारदर्शिता बनी रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जहां संभव हो वहां राजस्व भूमि या आबादी भूमि का चयन कर टावर स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। वन क्षेत्र में स्थित गांवों के लिए वन विभाग के समन्वय से भूमि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी विभागों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से नेटवर्क विहीन गांवों का पुनः सर्वे कर अद्यतन जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ने से न केवल ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाओं, बैंकिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा, बल्कि शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी। साथ ही विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग और डाटा प्रविष्टि भी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि टावर स्थापना के लिए आवश्यक नक्शा, खसरा और भूमि आबंटन से संबंधित दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर इस योजना को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुश्री शिखा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने अंत में कहा कि डिजिटल युग में बेहतर मोबाइल नेटवर्क ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और जिले के हर गांव तक कनेक्टिविटी पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है

लखपति दीदी पहल से बदली महिलाओं की तकदीर, ड्रोन दीदी भूनेश्वरी बनी प्रेरणा
आज फोकस में

लखपति दीदी पहल से बदली महिलाओं की तकदीर, ड्रोन दीदी भूनेश्वरी बनी प्रेरणा

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, निर्माणाधीन आवास 30 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश
आज फोकस में

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, निर्माणाधीन आवास 30 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश

<span style=डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने कलेक्टर की पहल, मोबाइल टावर योजना की समीक्षा">
आज फोकस में

डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने कलेक्टर की पहल, मोबाइल टावर योजना की समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत की समय-सीमा बैठक: योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर कुणाल दुदावत की समय-सीमा बैठक: योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश
आज फोकस में

सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश

कलेक्टर के सख्त तेवर: निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर के सख्त तेवर: निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]