Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर के सख्त तेवर: निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 10 मार्च 2026।
जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मंगलवार को विकासखंड कोरबा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कार्य की धीमी प्रगति और लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

Advertisement Box

जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) से स्वीकृत निर्माण कार्यों के तहत बन रहे पशु चिकित्सालय, आंगनबाड़ी भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा शिक्षक और चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करते हुए और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान ग्राम लेमरू में निर्माणाधीन चिकित्सक आवास में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो आवश्यकतानुसार पुनः टेंडर प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।

इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम सोनपुरी और अजगरबहार में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा बनाए जा रहे उप स्वास्थ्य केंद्र, पीडीएस भवन और पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। सोनपुरी में उन्होंने पीडीएस भवन और उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक ही बाउंड्री वॉल बनाने तथा भवन तक पहुंच मार्ग के लिए सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इंजीनियरों और संबंधित विभागों को यह भी निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करें और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

लेमरू में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिया कि भवन को नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले हर हाल में तैयार किया जाए, ताकि बच्चों को समय पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन संरचना में नियमित रूप से पानी की तराई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने लेमरू धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को धान उठाव में तेजी लाने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर के इस सख्त निरीक्षण से संबंधित विभागों में हलचल देखी गई और अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

लखपति दीदी पहल से बदली महिलाओं की तकदीर, ड्रोन दीदी भूनेश्वरी बनी प्रेरणा
आज फोकस में

लखपति दीदी पहल से बदली महिलाओं की तकदीर, ड्रोन दीदी भूनेश्वरी बनी प्रेरणा

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, निर्माणाधीन आवास 30 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश
आज फोकस में

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, निर्माणाधीन आवास 30 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश

डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने कलेक्टर की पहल, मोबाइल टावर योजना की समीक्षा
आज फोकस में

डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने कलेक्टर की पहल, मोबाइल टावर योजना की समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत की समय-सीमा बैठक: योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर कुणाल दुदावत की समय-सीमा बैठक: योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश
आज फोकस में

सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश

<span style=कलेक्टर के सख्त तेवर: निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश">
आज फोकस में

कलेक्टर के सख्त तेवर: निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]