Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद पंचायत बरमकेला में समीक्षा बैठक, पीएम आवास में तेजी और ई-केवाईसी पर सख्ती के निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

बरमकेला, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन की अध्यक्षता में जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (आरईएस), कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना रहा।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों के आवास अब तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उनका निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन आवासों की द्वितीय किस्त जारी हो चुकी है, उन्हें 15 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

Advertisement Box

मनरेगा अंतर्गत वीबी जीरामजी योजना के कार्यों की भी समीक्षा की गई। सीईओ बर्मन ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। आजीविका डबरी निर्माण, सोख पिट निर्माण एवं श्रमदान आधारित कार्यों पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मनरेगा शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जा रहा है।

बैठक में सभी श्रमिकों की 100 प्रतिशत ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। सीईओ ने बताया कि ई-केवाईसी में लापरवाही के कारण कई पंचायतों की प्रगति प्रभावित हो रही है। इस पर सख्ती दिखाते हुए कम प्रगति वाली 10 ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसके अतिरिक्त विधायक मद, सांसद मद एवं प्राधिकरण से स्वीकृत निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में और निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को आमजन तक समय पर पहुंचाने का आह्वान किया।

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश
आज फोकस में

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत  कृषि विकास को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने अधिकारियों को सख्त निर्देश
आज फोकस में

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत कृषि विकास को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने अधिकारियों को सख्त निर्देश

“सपनों की छत अब हकीकत बनी” पीएम आवास योजना से गुंजा साहू के जीवन में खुशियों का उजाला, शासन की पहल से मिला सम्मानजनक आशियाना
आज फोकस में

“सपनों की छत अब हकीकत बनी” पीएम आवास योजना से गुंजा साहू के जीवन में खुशियों का उजाला, शासन की पहल से मिला सम्मानजनक आशियाना

ऐतिहासिक एकजुटता का प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों पर फेडरेशन की ताकत, विनय झा की भूमिका रही प्रेरणास्रोतए
आज फोकस में

ऐतिहासिक एकजुटता का प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों पर फेडरेशन की ताकत, विनय झा की भूमिका रही प्रेरणास्रोतए

जनसुरक्षा को प्राथमिकता: ‘अदृश्य’ ब्रेकर पर प्रशासन होगा एक्शन मोड में
आज फोकस में

जनसुरक्षा को प्राथमिकता: ‘अदृश्य’ ब्रेकर पर प्रशासन होगा एक्शन मोड में

नालंदा परिसर के नाम पर लाखों का खेल बिना भूमि आबंटन खसरा नंबर बदल कर नियम बिरुद्ध किया जा रहा निर्माण
आज फोकस में

नालंदा परिसर के नाम पर लाखों का खेल बिना भूमि आबंटन खसरा नंबर बदल कर नियम बिरुद्ध किया जा रहा निर्माण

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]