Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसानों के बीच पहुँचकर कलेक्टर ने जीता दिल बरमकेला क्षेत्र में सरसों की लहलहाती फसल देख कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने की किसानों की खुले दिल से प्रशंसा 

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 02 फरवरी 
जिले के किसानों की मेहनत और कृषि नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला विकासखंड के ग्राम खपरापाली एवं तोरना का भ्रमण कर रबी सीजन में की जा रही सरसों की खेती का निरीक्षण किया। खेतों में लहलहाती सरसों की फसल देखकर कलेक्टर ने किसानों की मेहनत, दूरदर्शिता और जागरूकता की खुलकर सराहना की।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान किसानों एवं मैदानी कृषि अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में विगत तीन वर्षों से बड़े पैमाने पर सरसों की खेती की जा रही है। ग्राम खपरापाली में लगभग 50 बड़े एवं 30 मध्यम किसान मिलकर करीब 250 एकड़ में सरसों की खेती कर रहे हैं, जो जिले के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। कलेक्टर ने इसे किसानों की सोच में आए सकारात्मक बदलाव का परिणाम बताया।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने किसान टेकचंद, डोलनारायण, दौलतराम साहू एवं राजाराम पटेल जैसे प्रगतिशील किसानों की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे किसान अन्य ग्रामीणों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने खेतों में खड़े होकर किसानों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और खेती के अनुभवों की जानकारी ली।

इस अवसर पर कलेक्टर ने मैदानी कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों के साथ चौपाल लगाकर रबी सीजन में धान, दलहनी एवं तिलहनी फसलों के लाभ-हानि की जानकारी दें तथा किसानों को धान के स्थान पर अधिक लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि फसल विविधिकरण से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि जिले की कृषि अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

किसानों ने भी कलेक्टर के इस जमीनी दौरे और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। यह निरीक्षण साबित करता है कि कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे किसानों के सुख-दुख में सहभागी बनकर जिले को कृषि विकास की नई दिशा दे रहे हैं।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]