Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, आधी रात छापा, तीन वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा | 28 जनवरी

Advertisement Box

कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ प्रशासन और पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में सील की गई एक कबाड़ दुकान के पास चोरी-छिपे अवैध गतिविधि की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और सीएसईबी चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से आधी रात छापा मारकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान मौके से कबाड़ से भरे तीन वाहन जब्त किए गए, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए वाहनों में लोहे के बड़े पाइप और भारी मात्रा में अन्य कबाड़ लदा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सील की गई दुकान के बावजूद चोरी-छिपे कबाड़ की खरीद-फरोख्त कर रहे थे और इसे दूसरे जिले में भेजने की तैयारी में थे। सभी गिरफ्तार आरोपी कबाड़ व्यवसाय से जुड़े बताए जा रहे हैं।

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि अवैध कबाड़ कारोबार को लेकर लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मौके से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ा गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत रशियन हॉस्टल के पास लोहे के पुल को गैस कटर से काटकर चोरी किए जाने की बड़ी घटना सामने आई थी। उस मामले में पुलिस ने कुल 15 आरोपियों को चिन्हित किया था, जिनमें से अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों के कब्जे से वाहन, गैस कटर, सिलेंडर, मोबाइल फोन, नकदी और करीब 5 टन कटी हुई लोहे की रेलिंग बरामद की गई थी।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार पर शिकंजा और कसने की तैयारी है।

आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद में राहत: कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी, बढ़ी वैकल्पिक उपचार पर भरोसे की चर्चा
आज फोकस में

आयुर्वेद से बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद में राहत: कोरबा के ऑटो चालक की लौटी रोशनी, बढ़ी वैकल्पिक उपचार पर भरोसे की चर्चा

जिला गठन के बाद नई परंपरा की शुरुआत: शासकीय बंगले में जिपं अध्यक्ष का गृह प्रवेश, प्रशासनिक समन्वय की मिसाल
आज फोकस में

जिला गठन के बाद नई परंपरा की शुरुआत: शासकीय बंगले में जिपं अध्यक्ष का गृह प्रवेश, प्रशासनिक समन्वय की मिसाल

कृषक समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम: किसानों से किया हर वादा पूरा कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आज फोकस में

कृषक समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम: किसानों से किया हर वादा पूरा कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कलेक्टर की सख्ती: बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट में लापरवाही नहीं चलेगी, 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर की सख्ती: बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट में लापरवाही नहीं चलेगी, 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली रफ्तार, रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक
आज फोकस में

प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली रफ्तार, रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

नहाए-खाए के साथ शुरू होगी चैती छठ, तैयारी में जुटा पूर्वांचल समाज
आज फोकस में

नहाए-खाए के साथ शुरू होगी चैती छठ, तैयारी में जुटा पूर्वांचल समाज

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]