Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

GIS से होगी गांवों की सड़कों–पुलों की हाईटेक निगरानी, भ्रष्टाचार पर लगेगा ब्रेक

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

पटना।
बिहार के ग्रामीण इलाकों में बन रही सड़कों और पुलों की गुणवत्ता अब तकनीक के कड़े पहरे में रहेगी। राज्य सरकार ने ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत GIS आधारित निगरानी व्यवस्था लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। इस नई प्रणाली के तहत ड्रोन सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक डिजिटल उपकरणों की मदद से निर्माण कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे खराब निर्माण, लापरवाही और अनियमितताओं पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।

Advertisement Box

सरकार का उद्देश्य है कि गांवों में बनने वाली सड़कें और पुल लंबे समय तक टिकाऊ रहें और आम लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिले। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर एक कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां से फील्ड इंजीनियरों के निरीक्षण, निर्माण की प्रगति और सड़कों की मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। इस हाईटेक व्यवस्था को लागू करने में करीब 178 करोड़ 52 लाख 21 हजार रुपये की लागत आने का अनुमान है।

सूत्रों के मुताबिक, इस तकनीकी निगरानी प्रणाली से ग्रामीण कार्य विभाग के निरीक्षण मद में होने वाले खर्च में 7 से 8 सौ करोड़ रुपये तक की बचत संभव है। अब तक मैनुअल निरीक्षण में समय, संसाधन और पारदर्शिता की कमी देखी जाती थी, जिसे GIS और ड्रोन तकनीक दूर करेगी। खास बात यह है कि इस व्यवस्था से ग्रामीण सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण की पहचान भी आसानी से हो सकेगी और उस पर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।

नई प्रणाली के जरिए जूनियर इंजीनियर से लेकर मुख्य अभियंता और विभागीय अधिकारियों की गतिविधियों को एक डिजिटल डैशबोर्ड पर देखा जा सकेगा। इससे जवाबदेही बढ़ेगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही को छुपाना मुश्किल होगा। ग्रामीण कार्य विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को इंटेलिजेंट रूरल रोड मेंटेनेंस मॉनिटरिंग सिस्टम (IRRMMS) नाम दिया है।

इस हाईटेक सिस्टम को विकसित करने और संचालित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से एक एजेंसी का चयन किया जाएगा, जो सभी तकनीकी उपकरणों और सॉफ्टवेयर को एकीकृत रूप से संचालित करेगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदलेगी, निर्माण कार्यों में पारदर्शिता आएगी और गांवों के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ सड़क–पुल की सुविधा मिलेगी।

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश
आज फोकस में

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत  कृषि विकास को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने अधिकारियों को सख्त निर्देश
आज फोकस में

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत कृषि विकास को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने अधिकारियों को सख्त निर्देश

“सपनों की छत अब हकीकत बनी” पीएम आवास योजना से गुंजा साहू के जीवन में खुशियों का उजाला, शासन की पहल से मिला सम्मानजनक आशियाना
आज फोकस में

“सपनों की छत अब हकीकत बनी” पीएम आवास योजना से गुंजा साहू के जीवन में खुशियों का उजाला, शासन की पहल से मिला सम्मानजनक आशियाना

ऐतिहासिक एकजुटता का प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों पर फेडरेशन की ताकत, विनय झा की भूमिका रही प्रेरणास्रोतए
आज फोकस में

ऐतिहासिक एकजुटता का प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों पर फेडरेशन की ताकत, विनय झा की भूमिका रही प्रेरणास्रोतए

जनसुरक्षा को प्राथमिकता: ‘अदृश्य’ ब्रेकर पर प्रशासन होगा एक्शन मोड में
आज फोकस में

जनसुरक्षा को प्राथमिकता: ‘अदृश्य’ ब्रेकर पर प्रशासन होगा एक्शन मोड में

नालंदा परिसर के नाम पर लाखों का खेल बिना भूमि आबंटन खसरा नंबर बदल कर नियम बिरुद्ध किया जा रहा निर्माण
आज फोकस में

नालंदा परिसर के नाम पर लाखों का खेल बिना भूमि आबंटन खसरा नंबर बदल कर नियम बिरुद्ध किया जा रहा निर्माण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]