Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कटिया गड़ाई में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;
Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कटेश्वर नागोई के मोहल्ला कटिया गड़ाई में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन श्रद्धा, प्रार्थना और उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम जयपाल सिंह पास्टर के निवास स्थान पर आयोजित किया गया, जहाँ क्षेत्र के बड़ी संख्या में ईसा मसीह के भक्त एकत्रित हुए और सामूहिक प्रार्थना में सहभागी बने।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp

इस अवसर पर पिपरिया मोंगरा से आए पास्टर सुमन देवांगन की उपस्थिति में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। साथ ही पिपरिया से आई हुई श्रीमती कालेश्वरी ने भी प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की उपलक्ष्य में प्रार्थना और दुआ में सहभागिता कार्यक्रम के दौरान प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी धार्मिक शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म संसार के लिए आशा, प्रेम और उद्धार का संदेश लेकर आया। उनकी शिक्षाएँ आज भी मानव जीवन को सही मार्ग दिखाती हैं।
जयपाल सिंह पास्टर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जीवन त्याग, सेवा और करुणा का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में प्रेम, क्षमा और आपसी भाईचारे को अपनाएँ तथा समाज में शांति बनाए रखने में योगदान दें।
कार्यक्रम में गोविंद सिंह जायसवाल पास्टर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रभु यीशु मसीह के जन्म के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कवि-भाव में कहा—

Advertisement Box

“प्रेम का संदेश लेकर धरती पर आए यीशु महान,
दुखियों के आँसू पोछे, दिया मानवता को पहचान।
जहाँ हो विश्वास और प्रेम, वहीं बसे भगवान,
यही है प्रभु का संदेश, यही जीवन का ज्ञान।”

उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए है और आज के समय में उनके उपदेशों को अपनाने की सबसे अधिक आवश्यकता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसा मसीह के भक्तों ने भाग लिया। सभी में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भजन, प्रार्थना और आपसी शुभकामनाओं के साथ प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन पूरे श्रद्धा भाव से मनाया गया।
अंत में सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश प्रसारित किया गया।

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी
आज फोकस में

रखड़ से उबल पड़ा चाकाबुड़ा: जनता की आवाज बने आरती नरेंद्र साहू, एसीबी को दी आंदोलन की चेतावनी

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।
आज फोकस में

अंधेर नगरी चौपट राजा ‘यही कहावत हमारे छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी एवं कोयला भंडारण क्षेत्र कहे जाने वाले कोरबा जिला इन दिनों बिजली कट समस्या से जूझ रहा हैं।

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण
आज फोकस में

बस्तर में शांति केवल बंदूक से नहीं, संविधान और जनअधिकारों के सम्मान से आएगी — महेश स्वर्ण

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
आज फोकस में

पासन थाना में बिना नंबर प्लेट का रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]