
कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति, जिला कोरबा द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार सहायक शिक्षक (संविदा) तथा सहायक ग्रेड-02 एवं ग्रेड-03 पदों की भर्ती प्रक्रिया में तिथि और स्थल में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
पूर्व में जारी कार्यालयीन पत्र क्रमांक 6007/स्था./संविदा/सेजेस/2025-26, दिनांक 30 सितंबर 2025 के अनुसार सहायक शिक्षक (संविदा) पद हेतु दस्तावेज़ सत्यापन एवं साक्षात्कार की तिथि 07 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई थी। समिति द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब यह प्रक्रिया 08 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। दस्तावेज़ सत्यापन एवं साक्षात्कार का नया स्थल स्वामी आत्मानंद शासकीय हिन्दी स्कूल, NCDC, कोरबा रहेगा।
इसी तरह, सहायक ग्रेड-02 और सहायक ग्रेड-03 पदों के लिए आयोजित होने वाली कौशल परीक्षा की तिथि एवं स्थल में भी परिवर्तन किया गया है। अब यह परीक्षा 09 अक्टूबर 2025 को लाइवलीहुड कॉलेज, रामपुर, कोरबा में संपन्न होगी।
इस संबंध में जिला कलेक्टर सह अध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति, कोरबा द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं समिति सचिव ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को नई तिथि एवं स्थल की जानकारी समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी तथा अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल दस्तावेजों एवं आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित हों।
यह संशोधन प्रशासनिक सुविधा एवं परीक्षा संचालन की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।




















