Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कृषकों को कम लागत पर रसायन मुक्त फसल उत्पादन कर सामूहिक रूप से जैविक चावल के मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग हेतु दिये निर्देश

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

कोरबा 09 सितम्बर 2025/संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर से आए संचालक कृषि श्री राहुल देव, संयुक्त संचालक कृषि श्री कपिल देव दीपक, सहायक संचालक कृषि श्री हर्ष मिश्रा एवं बिलासपुर संभाग स्तर से संयुक्त संचालक कृषि श्री एम. के. चौहान द्वारा आज कोरबा जिले के ग्राम पतुरियाडांड में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत आयोजित मक्का फसल प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत ग्राम केंदई, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में आयोजित प्राकृतिक धान फसल (सुगंधित धान किस्म जिराफुल) एवं विकासखंड पाली के ग्राम नवापारा में धान बीज उत्पादन कार्यक्रम किस्म एमटीयू 1156 और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत पंक्तिबद्ध धान रोपाई का प्रक्षेत्र निरीक्षण किया गया।

Advertisement Box

उन्होंने विभिन्न योजनांतर्गत आयोजित फसल प्रदर्शन अंतर्गत बीज सहित अन्य आदान सामग्री का समय पर उपलब्ध कराते हुए योजना के दिशा निर्देश अनुसार, व्यय नॉर्म्स और आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए फसल प्रदर्शन आयोजित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनके द्वारा कृषक नानराम पिता काशीराम ग्राम पतुरियाडांड के 05 एकड़ में आयोजित मक्का फसल प्रदर्शन (किस्म हाइब्रिड एडीवी 756) की तारीफ की गई। साथ ही वृद्ध अवस्था में कृषि के प्रति लगाव को देखते हुए उनको पुष्पगुच्छ भेंट कर संचालक कृषि द्वारा प्रोत्साहन किया गया।
इस दौरान उन्होंने योजना अंतर्गत प्रदाय सामग्री के बारे में संबंधित कृषक और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से जानकारी ली गई।
इसी प्रकार ग्राम केंदई में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत संचालित सुगंधित धान फसल प्रदर्शन का भ्रमण के दौरान अम्बे स्वयं सहायता समूह के महिला सदस्य, सरपंच, कृषक मित्र एवं अन्य उपस्थित किसानों को सामूहिक रूप से जैविक धान उत्पादन कर उचित मूल्य पर विक्रय करने हेतु मार्केटिंग के लिए विशेष प्रयास करने निर्देशित किया गया। उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती अंतर्गत कम लागत और उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से विष रहित फसल उत्पादन हेतु रासायनिक खेती और प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ का तुलनात्मक जानकारी देते हुए स्थानीय पर्यटन क्षेत्र के आधार पर ब्रांडिंग कर मार्केटिंग करने साथ ही वेबसाइट के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने किसानों को जागरूक और प्रेरित किया गया। ताकि ग्रामीणों उनके उत्पाद का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो सके।

ग्राम को जैविक फसलों के उत्पादन के क्षेत्र में विशेष पहचान मिल सके। ग्राम नवापारा, ब्लॉक पाली मे किसानों के द्वारा 50 हेक्टेयर में 10 वर्ष के अंदर की किस्म एमटीयू 1156 धान बीज उत्पादन कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। किसानों के मांग अनुसार उप संचालक कृषि कोरबा को जिला खनिज न्यास मद या परियोजना मद या अन्य योजना अंतर्गत सिंचाई जल की व्यवस्था हेतु नलकूप खनन कराने निर्देशित किया गया। कृषि यंत्र की सुविधा हेतु कस्टम हायरिंग सेंटर या कृषि यंत्र सेवा के लिए विशेष प्रयास करने निर्देशित किया गया।
संचालक कृषि श्री राहुल देव द्वारा उप संचालक कृषि कोरबा को कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त राज्य और केंद्र पोषित योजना अंतर्गत प्रदाय लक्ष्यों का समय सीमा में शत प्रतिशत पूर्ति करने निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री डी.पी.एस. कंवर, सहायक संचालक कृषि श्री मुरली मनोहर बघेल, जिला कार्यालयीन शाखा प्रभारी, उर्वरक निरीक्षक और मैदानी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और कृषकगण उपस्थित रहे।

कटघोरा CHC : 100 बिस्तरों की ओर बढ़ता अस्पताल, लेकिन व्यवस्था ध्वस्त… सरकारी दावों पर भारी हकीकत
आज फोकस में

कटघोरा CHC : 100 बिस्तरों की ओर बढ़ता अस्पताल, लेकिन व्यवस्था ध्वस्त… सरकारी दावों पर भारी हकीकत

तेजतर्रार थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी: शराब और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में सख्त पहरेदार
आज फोकस में

तेजतर्रार थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी: शराब और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में सख्त पहरेदार

तेजतर्रार थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी: शराब और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में सख्त पहरेदार
आज फोकस में

तेजतर्रार थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी: शराब और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में सख्त पहरेदार

संभागायुक्त ने किया खरखरा जलाशय का निरीक्षण, जलभराव व सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा
आज फोकस में

संभागायुक्त ने किया खरखरा जलाशय का निरीक्षण, जलभराव व सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा

 थाना कोसीर में “मिशन पहल अभियान” के तहत साइबर जागरूकता शिविर आयोजित
आज फोकस में

 थाना कोसीर में “मिशन पहल अभियान” के तहत साइबर जागरूकता शिविर आयोजित

उरगा में दुर्गोत्सव एवं भव्य दशहरा की तैयारियां जोरों पर, नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
आज फोकस में

उरगा में दुर्गोत्सव एवं भव्य दशहरा की तैयारियां जोरों पर, नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]