Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में कन्या छात्रावासों का शुभारंभ, बेटियों के उच्च शिक्षा मार्ग में खुला नया अध्याय

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 06 सितम्बर 2025।
जिला मुख्यालय कोरबा में आज बेटियों के उच्च शिक्षा मार्ग को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। शासकीय इंजीनियर विश्वेसरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कन्या छात्रावास शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज के 100 व 50 सीटर तथा शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के 100 सीटर छात्रावास का उद्घाटन हुआ। मंत्री श्री देवांगन ने रिबन काटकर छात्रावास संचालन का शुभारंभ किया और छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement Box

डीएमएफ से मिलेगी जरूरतमंद छात्राओं को मदद

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि छात्रावास संचालन से दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो छात्राएं प्रवेश हेतु निर्धारित शुल्क का भुगतान करने में असमर्थ होंगी, उनकी मदद जिला खनिज न्यास (DMF) से की जाएगी।

कलेक्टर अजीत वसंत ने भी कहा कि छात्रावास संचालन के लिए कॉलेज प्रशासन को पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्राओं की सुरक्षा हेतु होमगार्ड की नियुक्ति, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी।

पीवीटीजी वर्ग की महिलाओं को नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन सहित अतिथियों ने पीवीटीजी वर्ग की महिलाओं को कन्या छात्रावासों में चतुर्थ श्रेणी पद पर नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाएगी और उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराएगी।

जनप्रतिनिधियों की सराहना

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने इस पहल को छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्रावास की मांग उठाई जा रही थी, जिसे अब मूर्त रूप मिला है।

लगभग 3 करोड़ की लागत से तैयार छात्रावास

जिला प्रशासन ने दोनों महाविद्यालयों के छात्रावास संचालन हेतु लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसमें जीर्णोद्धार कार्यों के साथ-साथ आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी शामिल है।

‘बेटियां ही समाज का भविष्य’ – मंत्री देवांगन

मंत्री श्री देवांगन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा – “आज की बेटियां कल का भविष्य हैं। एक बेटी के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित बनता है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें, यही समाज और देश की सबसे बड़ी पूंजी है।”

इस अवसर पर एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य, जनप्रतिनिधि, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत
आज फोकस में

दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]