Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में आदिवासी विकास विभाग में करोड़ों की अनियमितता उजागर, चार फर्मों पर FIR दर्ज

Author Image
Written by
Laung das Mahant
  1. कोरबा। आदिवासी विकास विभाग कोरबा में वर्ष 2021-22 के दौरान छात्रावासों और आश्रमों में हुए लघु निर्माण और नवीनीकरण कार्यों में करोड़ों रुपये की अनियमितता सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ कि कार्यों के लिए भारी भरकम भुगतान किया गया, जबकि वास्तविकता में अधिकांश कार्य हुए ही नहीं। इस घोटाले में शामिल ठेकेदारों और अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विभागीय जांच की संस्तुति की गई है।

क्या है मामला?

संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत छात्रावास/आश्रमों में निर्माण एवं मरम्मत कार्य हेतु राशि स्वीकृत की गई थी। यह कार्य सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, कोरबा के माध्यम से कराए जाने थे। लेकिन जब दस्तावेजों की जांच की गई तो निविदा दस्तावेज, कार्य आदेश, माप पुस्तिका, भुगतान वाउचर जैसे महत्वपूर्ण अभिलेख कार्यालय से गायब पाए गए।

Advertisement Box

जांच में हुआ खुलासा:

जिला पंचायत कोरबा की जांच समिति ने पाया कि निम्नलिखित चार फर्मों को कार्य सौंपे गए, जिनमें से अधिकांश कार्य प्रारंभ ही नहीं हुए, और जहां कार्य हुआ भी, वह अनुबंध राशि से बेहद कम स्तर पर किया गया।

संलिप्त फर्में:

1. श्री साई ट्रेडर्स, कोरबा – ₹79 लाख भुगतान, कार्य शुरू नहीं

2. श्री साई कृपा बिल्डर्स, छुरी – ₹43 लाख भुगतान, कार्य शुरू नहीं

3. एस.एस.ए. कंस्ट्रक्शन, चैतमा – ₹1.35 करोड़ भुगतान, कार्य आंशिक

4. बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर, कटघोराकार्यों में गंभीर अनियमितता

लगभग ₹80 लाख के कार्य मौके पर नहीं पाए गए

स्थल निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि कई कार्य न तो पूर्ण हुए, न ही निर्धारित मानकों के अनुसार किए गए। इसके बावजूद ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया। इस मामले में ₹80 लाख से अधिक की राशि का गबन माना जा रहा है।

 

सभी चार फर्मों के विरुद्ध पुलिस में FIR दर्ज कर दी गई है।

साथ ही, प्रकरण में लिप्त तत्कालीन अधिकारीगण:

श्रीमती माया वारियर (तत्कालीन सहायक आयुक्त)

श्री अजीत कुमार तिग्मा (तत्कालीन सहायक अभियंता)

श्री राकेश वर्मा (तत्कालीन उप अभियंता, पीडब्ल्यूडी)

श्री कुश कुमार देवांगन (डाटा एंट्री ऑपरेटर)
के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता के आरोप में विभागीय जांच का प्रस्ताव भेजा गया है।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा ने स्पष्ट किया कि ऐसे भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह मामला आदिवासी क्षेत्रों के विकास के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की एक गंभीर तस्वीर पेश करता है, जिसे शासन अब गंभीरता से ले रहा है।

दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत
आज फोकस में

दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]