Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त से महिलाओं में खुशी की लहर

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

05 अगस्त 2025
बालोद जिले की महिलाओं के चेहरों पर खुशी की चमक देखी जा सकती है, क्यों कि उनके बैंक खाते मंे ’’महतारी वंदन योजना’’ की 18वीं किस्त की राशि जमा हो चुकी है। यह सब मुमकिन हुआ है मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के संचालन से बालोद जिले की लगभग ढाई लाख महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का एक नया आधार मिला है। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा के अनुरूप हाल ही में, महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त की राशि पात्र महिलाओं के खातों में जमा की गई है। इस राशि के आने से न केवल उनकी छोटी-मोटी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। बालोद जिले के ग्राम अरौद की महिलाएं इस योजना को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन का एक जीवंत उदाहरण मान रही हैं।
ग्राम अरौद की लाभार्थी टोमिन बाई सेवता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, महतारी वंदन योजना की राशि से मैं अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए किताबें और घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर पा रही हूँ। यह राशि हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा है। हम अपने मुख्यमंत्री विष्णु साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। योजना से प्रतिमाह लाभान्वित हो रही यामिनी कोठारी ने बताया कि इस माह महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त की राशि उसके खाते में आ चुकी है। उसने बताया कि इस योजना की राशि हर महीने की शुरुआत में आते ही चेहरे पर मुस्कान के साथ ही एक आत्मविश्वास भी आ जाती है। उसने इस योजना को अपनी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव बताते हुए कहा कि पहले छोटी-छोटी जरूरत के लिए हमें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब यह 01 हजार रुपये हमें आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रहा है, इससे हम अपने परिवार के लिए कुछ नया करने का सोच पा रहे हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का बहुत बहुत आभार जताया है।

Advertisement Box
भ्रष्ट्राचार में डूबा पाली जल संसाधन उपसंभाग विभाग: करोड़ो के किसान हितैषी सिंचाई योजना में घटिया निर्माण
आज फोकस में

भ्रष्ट्राचार में डूबा पाली जल संसाधन उपसंभाग विभाग: करोड़ो के किसान हितैषी सिंचाई योजना में घटिया निर्माण

ग्राम पंचायत कोनकोना में कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने पर मजबूर हुए ग्रामीण
आज फोकस में

ग्राम पंचायत कोनकोना में कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने पर मजबूर हुए ग्रामीण

77 श्रद्धालुओं का दल आज श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए  किया प्रस्थान।
आज फोकस में

77 श्रद्धालुओं का दल आज श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए किया प्रस्थान।

प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में ली गई बैठक…..
आज फोकस में

प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में ली गई बैठक…..

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
आज फोकस में

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

CG के फैक्ट्री में बन रहा था नकली पनीर, होटलों और ढाबों में होती थी सप्लाई, स्वास्थ्य और खाघ सुरक्षा विभाग ने मारा छापा…
आज फोकस में

CG के फैक्ट्री में बन रहा था नकली पनीर, होटलों और ढाबों में होती थी सप्लाई, स्वास्थ्य और खाघ सुरक्षा विभाग ने मारा छापा…

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]