Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 24 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 30 अप्रैल 2026। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 24 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश तथा कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

Advertisement Box

प्राप्त शिकायत के आधार पर विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम गोड़म में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में संबंधित मकान की विधिवत तलाशी ली।

तलाशी के दौरान टीम को मकान से 12 प्लास्टिक बोतलें बरामद हुईं, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 2 लीटर थी। सभी बोतलों में भरे तरल पदार्थ की जांच करने पर वह कच्ची महुआ शराब पाई गई। इस प्रकार कुल 24 लीटर अवैध शराब को मौके से जब्त किया गया। जब्त शराब को नियमानुसार सीलबंद कर विभागीय अभिरक्षा में लिया गया।

इस मामले में आरोपी की पहचान लोचन भारद्वाज (उम्र 25 वर्ष), पिता गिरधारी, निवासी ग्राम गोड़म के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रकरण में कुल 01 मामला कायम किया गया है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक हाबिल खलखो, लोकनाथ साहू, रामेश्वर सिंह राठिया एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

<span style=अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 24 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार">
आज फोकस में

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 24 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून व्यवस्था पर सख्ती: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशों से प्रशासन अलर्ट
आज फोकस में

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून व्यवस्था पर सख्ती: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशों से प्रशासन अलर्ट

श्रीवास समाज की रानी नायब तहसीलदार, रीतु श्रीवास का शुभ विवाह पेंड्रा में संपन्न हुआ …..
आज फोकस में

श्रीवास समाज की रानी नायब तहसीलदार, रीतु श्रीवास का शुभ विवाह पेंड्रा में संपन्न हुआ …..

“एक साल बाद भी नहीं बच पाए आरोपी” – कटघोरा पुलिस का बड़ा खुलासा, अधिवक्ता के घर हुई चोरी का पर्दाफाश
आज फोकस में

“एक साल बाद भी नहीं बच पाए आरोपी” – कटघोरा पुलिस का बड़ा खुलासा, अधिवक्ता के घर हुई चोरी का पर्दाफाश

“माता-पिता के आशीर्वाद से मिली सफलता” — कटघोरा की बेटी निधि महंत ने प्रथम श्रेणी में लहराया परचम
आज फोकस में

“माता-पिता के आशीर्वाद से मिली सफलता” — कटघोरा की बेटी निधि महंत ने प्रथम श्रेणी में लहराया परचम

सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ऐतिहासिक सफलता: कलेक्टर के नेतृत्व में शिक्षा में नई ऊंचाइयां
आज फोकस में

सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ऐतिहासिक सफलता: कलेक्टर के नेतृत्व में शिक्षा में नई ऊंचाइयां

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]