Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

 कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का संवेदनशील निरीक्षण,   राजस्व पखवाड़ा शिविरों में त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वास 

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

सारंगढ़, 01 अप्रैल 2026 /
जिले में सुशासन और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम भेड़वन एवं घोटला छोटे में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविरों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके इस दौरे ने प्रशासन की सक्रियता और आमजन के प्रति संवेदनशीलता का सशक्त संदेश दिया।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा है कि हर जरूरतमंद को समय पर न्याय और सुविधा मिले, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मुनादी कराने पर विशेष जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इन शिविरों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है, जब इसकी जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

इस अवसर पर हितग्राहियों को बी-1 दस्तावेजों का वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। कई ग्रामीणों ने मौके पर ही अपनी समस्याओं के समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिविरों में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

इस निरीक्षण ने यह स्पष्ट कर दिया कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। राजस्व पखवाड़ा शिविरों के माध्यम से न केवल प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम हो रही है, बल्कि विश्वास और सहयोग की नई नींव भी मजबूत हो रही है।

जिले में इस तरह के सक्रिय और जनहितकारी प्रयास निश्चित रूप से सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।

<span style= कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का संवेदनशील निरीक्षण,   राजस्व पखवाड़ा शिविरों में त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वास ">
आज फोकस में

 कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का संवेदनशील निरीक्षण,   राजस्व पखवाड़ा शिविरों में त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वास 

जिले में जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  ग्रामीण क्षेत्रों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने की दिशा में बड़ी पहल
आज फोकस में

जिले में जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ग्रामीण क्षेत्रों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने की दिशा में बड़ी पहल

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली श्रमिक परिवारों की तकदीर
आज फोकस में

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली श्रमिक परिवारों की तकदीर

 राज्यपाल रमेन डेका हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल, 108 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
आज फोकस में

 राज्यपाल रमेन डेका हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल, 108 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

“कोरबा में राज्यपाल का विशेष प्रवास: हनुमंत कथा और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल”
आज फोकस में

“कोरबा में राज्यपाल का विशेष प्रवास: हनुमंत कथा और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल”

संवेदनशील नेतृत्व, तेज़ प्रशासन: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नोजे ने बदली सारंगढ़-बिलाईगढ़ की तस्वीर”
आज फोकस में

संवेदनशील नेतृत्व, तेज़ प्रशासन: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नोजे ने बदली सारंगढ़-बिलाईगढ़ की तस्वीर”

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]