Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

 राज्यपाल रमेन डेका हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल, 108 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 01 अप्रैल 2026 /
कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा आज आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत केंद्र बन गया, जब यहां आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया।

Advertisement Box

इस विशेष अवसर पर 108 दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। राज्यपाल श्री डेका ने सभी नवविवाहित जोड़ों से आत्मीय मुलाकात की, उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

अपने उद्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समानता, सहयोग और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। यह पहल उन परिवारों के लिए एक बड़ी सहायता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण विवाह जैसे महत्वपूर्ण संस्कार को पूर्ण करने में कठिनाई महसूस करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मान स्वरूप प्रत्येक को पाँच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस घोषणा से कार्यक्रम में उपस्थित नवदंपत्तियों एवं उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी।

इस गरिमामयी आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री की उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। उन्होंने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कर कार्यक्रम की महत्ता पर चर्चा की। हनुमंत कथा के भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण ने पूरे आयोजन को दिव्यता से भर दिया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं भी सराहनीय रहीं।

यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल सामाजिक सहयोग का उदाहरण बना, बल्कि समाज को यह संदेश देने में भी सफल रहा कि एकजुट प्रयासों से जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाई जा सकती हैं।

 कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का संवेदनशील निरीक्षण,    राजस्व पखवाड़ा शिविरों में त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वास 
आज फोकस में

 कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का संवेदनशील निरीक्षण,   राजस्व पखवाड़ा शिविरों में त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वास 

जिले में जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  ग्रामीण क्षेत्रों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने की दिशा में बड़ी पहल
आज फोकस में

जिले में जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ग्रामीण क्षेत्रों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने की दिशा में बड़ी पहल

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली श्रमिक परिवारों की तकदीर
आज फोकस में

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली श्रमिक परिवारों की तकदीर

<span style= राज्यपाल रमेन डेका हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल, 108 जोड़ों को दिया आशीर्वाद">
आज फोकस में

 राज्यपाल रमेन डेका हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल, 108 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

“कोरबा में राज्यपाल का विशेष प्रवास: हनुमंत कथा और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल”
आज फोकस में

“कोरबा में राज्यपाल का विशेष प्रवास: हनुमंत कथा और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल”

संवेदनशील नेतृत्व, तेज़ प्रशासन: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नोजे ने बदली सारंगढ़-बिलाईगढ़ की तस्वीर”
आज फोकस में

संवेदनशील नेतृत्व, तेज़ प्रशासन: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नोजे ने बदली सारंगढ़-बिलाईगढ़ की तस्वीर”

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]