Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक विस्तार: मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया 61.82 लाख के आधुनिक आश्रयालय का लोकार्पण

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 27 मार्च 2026/
कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61.82 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय (रैन-बसेरा) का लोकार्पण लखन लाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री द्वारा किया गया। यह आश्रयालय मरीजों के परिजनों को सुरक्षित और सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था प्रदान करेगा।

Advertisement Box

लोकार्पण अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 4.50 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक जांच मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर जांच सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि 50 बिस्तरों की क्षमता वाला क्रिटिकल केयर यूनिट 16.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है, जो शीघ्र ही पूर्ण होगा। इसके साथ ही कैजुअल्टी भवन के ऊपरी तल पर 100 बिस्तरों वाले नए वार्ड का निर्माण लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए अस्पताल में 83 एयर कंडीशनर भी लगाए जा रहे हैं।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि 40 बिस्तरों की क्षमता वाला आई वार्ड लगभग 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं नवजात शिशुओं के लिए 6 बिस्तरों का विशेष वार्ड तैयार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सीएसआर एवं डीएमएफ फंड से सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन की खरीद की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे कोरबा जिले के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं जल्द ही उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि नए आश्रयालय के प्रारंभ होने से मरीजों के परिजनों को अब ठहरने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को मानवीय और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संजू देवी राजपूत, महापौर, ने कहा कि सुशासन और मंत्री लखन लाल देवांगन के सक्रिय नेतृत्व में कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
इस अवसर पर नूतन ठाकुर, सभापति एवं डॉ. के.के. सहारे, डीन, मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह आश्रयालय न केवल एक भवन है, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत, सुविधा और संवेदनशीलता का प्रतीक है, जो कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार की सशक्त कहानी बयां करता है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]