Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन में समृद्धि की नई किरण: मुख्यमंत्री ने अंतरित की सहायता राशि, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 25 मार्च 2026/
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना प्रदेश के हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर के हितग्राहियों के बैंक खातों में सहायता राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया। इस अवसर पर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे हितग्राहियों से संवाद कर योजना से मिले लाभ और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे कोई भी जरूरतमंद परिवार आर्थिक रूप से कमजोर न रहे। उन्होंने कहा कि यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को भी मजबूत कर रही है।

शासन के निर्देशानुसार कोरबा जिले के तहसील पोड़ी उपरोड़ा में भी इस योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं राजगीत के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

स्वागत उद्बोधन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री मनोज कुमार बंजारे द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक पाली-दृतानाखार, ने कहा कि यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों एवं उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, ने कहा कि यह योजना कमजोर वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा योजना के लाभों की जानकारी दी गई। योजना के अंतर्गत पात्र परिवार के मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है।

कोरबा जिले में इस योजना के तहत कुल 10,081 हितग्राही पंजीकृत हैं, जिनमें 9,923 ग्रामीण एवं 158 नगरीय क्षेत्र के हितग्राही शामिल हैं। विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के 1,853 हितग्राहियों को इस कार्यक्रम में राशि का लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती माधुरी देवी ठाकुर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, श्री विनय देवांगन, तहसीलदार, श्री जयप्रकाश डड़सेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, श्री सुमन मानिकपुरी, नायब तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधि, किसान एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन में आर्थिक मजबूती, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रही है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]