Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 17 मार्च 2026।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्णता अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी इंडिकेटर को आगामी दो सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।

Advertisement Box

निगमायुक्त श्री पाण्डेय ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पशुधन, कृषि तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अभियान के तहत सौंपे गए लक्ष्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिले में धान उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने खाद्य अधिकारी को आवश्यक कदम उठाकर उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों की एंट्री और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की प्रगति पर चर्चा करते हुए जनपद सीईओ और ग्राम पंचायतों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमएचओ को आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, वंदन कार्ड और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) से संबंधित मामलों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अपार आईडी, रेडी टू ईट, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, धरती आबा और पीएम जनमन योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

निगमायुक्त ने स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानवाधिकार आयोग, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अलावा तहसीलदारों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) को भी लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी विभागों को समयबद्ध और परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

<span style=दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय">
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]