Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कटघोरा के गढ़कलेवा में गूंजा नारी सम्मान का स्वर ‘दीदी सम्मान समारोह’ में 200 से अधिक महिलाओं का हुआ अभिनंदन, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का दिया संदेश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कटघोरा/कोरबा, 12 मार्च 2026।
विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिले के कटघोरा स्थित गढ़कलेवा परिसर में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रिया महिला स्व सहायता समूह के तत्वावधान में आयोजित “दीदी सम्मान समारोह” में गढ़कलेवा से जुड़ी महिलाओं सहित विभिन्न स्व सहायता समूहों की लगभग 200 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सराहना देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।

Advertisement Box

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों बालको, कोरबा, पाली, कटघोरा और पोंडी उपरोड़ा से बिहान योजना से जुड़ी स्व सहायता समूहों की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग शामिल हुए।

इस अवसर पर कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज जायसवाल, उपाध्यक्ष लालबाबू ठाकुर, नगर पंचायत छुरी की अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन, कटघोरा नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुद्रिका प्रसाद तिवारी, जनपद पंचायत कटघोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यशपाल सिंह तथा सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह पैकरा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने गढ़कलेवा संचालन से जुड़ी महिलाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करा रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। महिलाओं की मेहनत और समर्पण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की मेहनत और लगन से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश कुमार नाग ने कहा कि गढ़कलेवा केंद्र के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाएं न केवल लोगों को भोजन और जलपान की सुविधा प्रदान कर रही हैं, बल्कि इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है। यह पहल स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार और सम्मान दोनों का माध्यम बन रही है।

उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं। शासन और प्रशासन की ऐसी पहल से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और समाज में उनके योगदान की सराहना की। दीदी सम्मान समारोह नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ उत्साह और प्रेरणा का प्रतीक बनकर सामने आया।

आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खातों में पहुँचेगी राहत की राशि को
आज फोकस में

आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खातों में पहुँचेगी राहत की राशि को

बालोद जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता एजेंसी संचालकों की बैठक में उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
आज फोकस में

बालोद जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता एजेंसी संचालकों की बैठक में उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्राम जुंगेरा पहुंचकर डीएमएफ बेस लाइन सर्वे कार्य का लिया जायजा ग्रामीणों से संवाद कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की ली जानकारी
आज फोकस में

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्राम जुंगेरा पहुंचकर डीएमएफ बेस लाइन सर्वे कार्य का लिया जायजा ग्रामीणों से संवाद कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की ली जानकारी

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्ती: पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 एलपीजी सिलेंडर जप्त
आज फोकस में

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्ती: पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 एलपीजी सिलेंडर जप्त

त्वरित और सुलभ न्याय का अवसर: नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, आपसी समझौते से होंगे अनेक मामलों का निराकरण
आज फोकस में

त्वरित और सुलभ न्याय का अवसर: नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को, आपसी समझौते से होंगे अनेक मामलों का निराकरण

जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित समाज की नींव: सिपेट में उपभोक्ता जागरूकता शिविर, छात्रों को बताए गए अधिकार और कानून
आज फोकस में

जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित समाज की नींव: सिपेट में उपभोक्ता जागरूकता शिविर, छात्रों को बताए गए अधिकार और कानून

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]