Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में 3 से 5 अप्रैल तक स्पाइन सर्जरी एवं परामर्श शिविर मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

Author Image
Written by
Chandramani Mahant

समाचार

दैनिक ब्यूरो प्रमुख चंद्रमणि महंत

Advertisement Box

बिलासपुर, 7 मार्च 2026/  कुमार साहब स्व. श्री दिलीप सिंह जुदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बिलासपुर में स्पाइन (रीढ़) से संबंधित रोगों के उपचार के लिए विशेष स्पाइन सर्जरी एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 3, 4 और 5 अप्रैल 2026 को स्पाइन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, मुंबई के सहयोग से आयोजित होगा।

शिविर में देश के ख्यातिप्राप्त स्पाइन सर्जिकल विशेषज्ञ मरीजों की जांच, परामर्श और आवश्यकता अनुसार सर्जरी करेंगे। इस शिविर का उद्देश्य रीढ़ की हड्डी से संबंधित गंभीर समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराना है। रीढ़ की हड्डी से संबंधित जिन मरीजों को कमर दर्द का पैरों तक फैलना, मल-मूत्र पर नियंत्रण न रहना, पैरों में झुनझुनी या सुन्नता, पैरों में कमजोरी, गर्दन का दर्द हाथों तक फैलना, स्कोलियोसिस अथवा रीढ़ की असामान्य वक्रता जैसी समस्याएं हैं, वे इस शिविर का लाभ ले सकते हैं।

ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल अथवा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सिम्स अस्पताल बिलासपुर के अस्थि रोग विभाग में रेफर किया जाएगा। यहां बुधवार और शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच मरीजों की जांच कर शिविर के लिए चयन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ.शुभा गरेवाल ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी डॉ. रवि महोबिया (अस्थि रोग विशेषज्ञ) से मोबाइल नंबर 7667928802 पर संपर्क किया जा सकता है।

समाज की आस्था, संस्कृति और परंपरा की बुलंद आवाज अब विधानसभा तक गूंज रही है
आज फोकस में

समाज की आस्था, संस्कृति और परंपरा की बुलंद आवाज अब विधानसभा तक गूंज रही है

लखपति दीदी पहल से बदली महिलाओं की तकदीर, ड्रोन दीदी भूनेश्वरी बनी प्रेरणा
आज फोकस में

लखपति दीदी पहल से बदली महिलाओं की तकदीर, ड्रोन दीदी भूनेश्वरी बनी प्रेरणा

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, निर्माणाधीन आवास 30 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश
आज फोकस में

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, निर्माणाधीन आवास 30 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश

डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने कलेक्टर की पहल, मोबाइल टावर योजना की समीक्षा
आज फोकस में

डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने कलेक्टर की पहल, मोबाइल टावर योजना की समीक्षा

कलेक्टर कुणाल दुदावत की समय-सीमा बैठक: योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

कलेक्टर कुणाल दुदावत की समय-सीमा बैठक: योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश
आज फोकस में

सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]