Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरकंडा मुक्तिधाम उपकेन्द्र में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित, क्षेत्र के लगभग 6 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं में निरंतर सुधार तथा आगामी ग्रीष्म ऋतु में बढ़ने वाली बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उपकेन्द्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में सरकंडा मुक्तिधाम स्थित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।

विद्युत कंपनी द्वारा लगभग 69 लाख रुपये की लागत से 3.15 एम.व्ही.ए. क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उसे सफलतापूर्वक उर्जीकृत किया गया है। इस नवीन व्यवस्था के बाद नगर संभाग-दो (नेहरू नगर) अंतर्गत सरकंडा मुक्तिधाम उपकेन्द्र की कुल क्षमता 5 एम.व्ही.ए. से बढ़कर 8.15 एम.व्ही.ए. हो गई है, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।

Advertisement Box

नगर संभाग-दो (नेहरू नगर) के कार्यपालन अभियंता बी.बी. नेताम ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर के उर्जीकृत होने से उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों—सीपत चौक, वीआईपी कॉलोनी, बुधिया कॉम्प्लेक्स, चटर्जी गली, बंगाली पारा, जबड़ापारा, शिव हनुमान मंदिर क्षेत्र, जैन मंदिर एवं महामाया चौक सहित आसपास के इलाकों के लगभग 6 हजार उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

इस अवसर पर ए.के. अम्बस्थ, कार्यपालक निदेशक, बिलासपुर क्षेत्र ने स्विच दबाकर नवीन ट्रांसफार्मर के माध्यम से शहर में विद्युत आपूर्ति का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सुविधाओं में सतत वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य की मांग को देखते हुए अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

कार्यपालक निदेशक ने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर अधीक्षण अभियंता पी. श्रीनिवास राजू, कार्यपालन अभियंता मिलिंद पाण्डेय, सहायक अभियंता सी.पी. गढ़ेवाल, संचारी सिंह, छाया जीनस, बी.बी. जायसवाल, संतोष देवांगन, कनिष्ठ अभियंता कु. कल्याणी वर्मा, प्रदीप साहू तथा एस.टी.एम. एवं एच.टी. (मेंटेनेंस) टीम की सराहना की।

अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना से क्षेत्र में लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार विद्युत बाधित होने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी प्रत्यक्ष लाभ होगा।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]