Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलवामा के अमर शहीदों को भाजयुमो–भाजपा की भावभीनी श्रद्धांजलि, भारत माता चौक देशभक्ति के नारों से गूंज उठा 

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सारंगढ़–बिलाईगढ़
वर्ष 2019 में 14 फरवरी को पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए माँ भारती के वीर सपूतों की पुण्य स्मृति में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्थानीय भारत माता चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देशभक्ति का भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

Advertisement Box

कार्यक्रम की शुरुआत मोमबत्ती प्रज्ज्वलन और दो मिनट के मौन के साथ हुई, जिसमें उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने शहीदों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। वातावरण “शहीद जवान अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा, जिससे पूरा चौक राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर हो गया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलवामा हमला देश के इतिहास का एक अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है। इस हमले में हमारे जांबाज़ जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सुरक्षा और अखंडता की रक्षा की। वक्ताओं ने कहा कि वीर सपूतों का यह बलिदान अमर है और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा देता रहेगा।

नेताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए सदैव सजग रहना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा और शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

श्रद्धांजलि सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि सारंगढ़–बिलाईगढ़ की धरती देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है

<span style=पुलवामा के अमर शहीदों को भाजयुमो–भाजपा की भावभीनी श्रद्धांजलि, भारत माता चौक देशभक्ति के नारों से गूंज उठा ">
आज फोकस में

पुलवामा के अमर शहीदों को भाजयुमो–भाजपा की भावभीनी श्रद्धांजलि, भारत माता चौक देशभक्ति के नारों से गूंज उठा 

आस्था, संस्कृति और किसान कल्याण का संदेश — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना 
आज फोकस में

आस्था, संस्कृति और किसान कल्याण का संदेश — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना 

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के सख़्त निर्देशों से अवैध खनिज माफिया में हड़कंप, दो दिनों में चार हाईवा जब्त
आज फोकस में

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के सख़्त निर्देशों से अवैध खनिज माफिया में हड़कंप, दो दिनों में चार हाईवा जब्त

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की सक्रियता से शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा में शैक्षणिक व्यवस्था होगी और सुदृढ़
आज फोकस में

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की सक्रियता से शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा में शैक्षणिक व्यवस्था होगी और सुदृढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के सख़्त निर्देशों से मकरी दरहा जलप्रपात का बदलेगा स्वरूप — पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया पंख 
आज फोकस में

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के सख़्त निर्देशों से मकरी दरहा जलप्रपात का बदलेगा स्वरूप — पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया पंख 

बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग की जांजगीर-चांपा में सख्त समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए कड़े निर्देश
आज फोकस में

बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग की जांजगीर-चांपा में सख्त समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए कड़े निर्देश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]