Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में गरिमामयी विदाई समारोह, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह के प्रेरक संदेश से गूंजा परिसर

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा। जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित , विकासखण्ड- पोड़ीउपरोड़ा में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 13 फरवरी 2026 को अत्यंत गरिमामय एवं भावनात्मक फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय परिवार की आत्मीयता, अनुशासन और संस्कारों की जीवंत मिसाल बनकर सामने आया।

समारोह में संस्था के प्राचार्य ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उच्चतम अंक अर्जित करने तथा जीवन में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास का सशक्त मंच है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे यहां अर्जित मूल्यों को जीवनभर आत्मसात करें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हुए परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें।

Advertisement Box

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तिलक एवं आरती के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्राचार्य एवं गुरुजनों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ साथियों को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर भावनाओं, स्मृतियों और उत्साह से सराबोर रहा।

कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने भी विद्यालय में बिताए चार वर्षों के अविस्मरणीय पलों को साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। कई विद्यार्थियों की आंखें नम हो उठीं, तो कहीं भविष्य के सपनों की चमक स्पष्ट दिखाई दी।

समारोह की सफलता में व्याख्याताओं बद्री प्रसाद टंडन, दिव्या कुजूर, जाफरीन खान, मेलनकुमारी कंवर, रमाकांत कुसरों, उमाशंकर टोंडे, पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी सहित कर्मचारी खीखराम यादव, रूपसाय बिंझवार एवं समस्त छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता की शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी। समारोह ने यह सिद्ध कर दिया कि सिमगा विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कारों का भी सशक्त केंद्र है।

बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग की जांजगीर-चांपा में सख्त समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए कड़े निर्देश
आज फोकस में

बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग की जांजगीर-चांपा में सख्त समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए कड़े निर्देश

आज फोकस में

लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने युवाओं की निर्णायक पहल शासकीय महाविद्यालय दीपका में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन, पोस्टर प्रतियोगिता से उभरा SIR और मतदान का संदेश
आज फोकस में

लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने युवाओं की निर्णायक पहल शासकीय महाविद्यालय दीपका में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन, पोस्टर प्रतियोगिता से उभरा SIR और मतदान का संदेश

📰 सीआईबी न्यूज़ इंडिया के संपादक एवं दैनिक गोल्ड न्यूज़ (छत्तीसगढ़ ब्यूरो) के लौंग दास महंत का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
आज फोकस में

📰 सीआईबी न्यूज़ इंडिया के संपादक एवं दैनिक गोल्ड न्यूज़ (छत्तीसगढ़ ब्यूरो) के लौंग दास महंत का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

 माध्यमिक शाला गेवरा बस्ती में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह
आज फोकस में

 माध्यमिक शाला गेवरा बस्ती में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह

अमलडीहा बना युवा शक्ति का केंद्र: वैभव शर्मा के आगमन पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्र निर्माण का संकल्प
आज फोकस में

अमलडीहा बना युवा शक्ति का केंद्र: वैभव शर्मा के आगमन पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्र निर्माण का संकल्प

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]