Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य की शीर्ष 10 पंचायतों में जिले की 05 पंचायतें शामिल, झलमला बनी सर्वश्रेष्ठ पंचायत

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

बालोद, 05 फरवरी 2026।
छत्तीसगढ़ शासन की सुदृढ़ पंचायती राज व्यवस्था और सतत विकास की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 (PAI 2.0) के परिणामों में देखने को मिला है। भारत सरकार द्वारा जारी इस प्रतिष्ठित सूचकांक में बालोद जिले की 05 ग्राम पंचायतों ने राज्य की शीर्ष 10 पंचायतों में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी के कुशल नेतृत्व, प्रभावी मार्गदर्शन और टीमवर्क का परिणाम है।

Advertisement Box

उप संचालक पंचायत श्रीमती काव्या जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत झलमला ने पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 की सभी 09 थीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 78.77 अंक प्राप्त किए और पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर सर्वश्रेष्ठ पंचायत बनने का गौरव प्राप्त किया। यह पंचायत समग्र विकास, पारदर्शिता और जनसहभागिता का आदर्श उदाहरण बनकर उभरी है।

इसी क्रम में गुण्डरदेही विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बोरगहन (फु) ने थीम-04 “जल पर्याप्त पंचायत” श्रेणी में 90.71 अंक अर्जित कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो जिले में जल संरक्षण, जल प्रबंधन और सतत संसाधन उपयोग की मजबूत कार्यसंस्कृति को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बागतराई, आनंदपुर, चिरचार एवं सोंहपुर ने भी शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त कर बालोद जिले की प्रशासनिक दक्षता और पंचायतों की सक्रिय भूमिका को प्रमाणित किया है।

आज संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में आयोजित गरिमामय समारोह में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी ने राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत झलमला की सरपंच श्रीमती चुम्मन ठाकुर एवं सचिव श्री रमेश निषाद को विशेष रूप से बधाई दी गई। साथ ही बागतराई की सरपंच श्रीमती अनिता साहू, आनंदपुर के सरपंच श्री तेजराम साहू, चिरचार की सरपंच श्रीमती कचरा बाई साहू एवं सोंहपुर की सरपंच श्रीमती सीमा साहू को भी सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तैयार किया गया पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 पोर्टल, पंचायतों की प्रगति पर सतत निगरानी, पारदर्शिता बढ़ाने एवं सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु एक प्रभावी माध्यम है। पंचायतों द्वारा 13 लाइन विभागों के 141 डाटा बिंदुओं पर सत्यापित जानकारी पोर्टल में दर्ज की गई, जिसके परिणामस्वरूप बालोद जिले को यह गौरवपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

यह उपलब्धि न केवल जिले की पंचायतों के समर्पण और परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित ग्राम पंचायतों की दिशा में बालोद जिले के निरंतर अग्रसर होने का सशक्त संदेश भी देती हैं

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]