Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसानों के बीच पहुँचकर कलेक्टर ने जीता दिल बरमकेला क्षेत्र में सरसों की लहलहाती फसल देख कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने की किसानों की खुले दिल से प्रशंसा 

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 02 फरवरी 
जिले के किसानों की मेहनत और कृषि नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला विकासखंड के ग्राम खपरापाली एवं तोरना का भ्रमण कर रबी सीजन में की जा रही सरसों की खेती का निरीक्षण किया। खेतों में लहलहाती सरसों की फसल देखकर कलेक्टर ने किसानों की मेहनत, दूरदर्शिता और जागरूकता की खुलकर सराहना की।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान किसानों एवं मैदानी कृषि अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में विगत तीन वर्षों से बड़े पैमाने पर सरसों की खेती की जा रही है। ग्राम खपरापाली में लगभग 50 बड़े एवं 30 मध्यम किसान मिलकर करीब 250 एकड़ में सरसों की खेती कर रहे हैं, जो जिले के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। कलेक्टर ने इसे किसानों की सोच में आए सकारात्मक बदलाव का परिणाम बताया।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने किसान टेकचंद, डोलनारायण, दौलतराम साहू एवं राजाराम पटेल जैसे प्रगतिशील किसानों की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे किसान अन्य ग्रामीणों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने खेतों में खड़े होकर किसानों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और खेती के अनुभवों की जानकारी ली।

इस अवसर पर कलेक्टर ने मैदानी कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों के साथ चौपाल लगाकर रबी सीजन में धान, दलहनी एवं तिलहनी फसलों के लाभ-हानि की जानकारी दें तथा किसानों को धान के स्थान पर अधिक लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि फसल विविधिकरण से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि जिले की कृषि अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

किसानों ने भी कलेक्टर के इस जमीनी दौरे और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। यह निरीक्षण साबित करता है कि कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे किसानों के सुख-दुख में सहभागी बनकर जिले को कृषि विकास की नई दिशा दे रहे हैं।

बरमकेला क्षेत्र के आदिवासी छात्रावासों में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का प्रेरणादायी निरीक्षण
आज फोकस में

बरमकेला क्षेत्र के आदिवासी छात्रावासों में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का प्रेरणादायी निरीक्षण

<span style=किसानों के बीच पहुँचकर कलेक्टर ने जीता दिल बरमकेला क्षेत्र में सरसों की लहलहाती फसल देख कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने की किसानों की खुले दिल से प्रशंसा ">
आज फोकस में

किसानों के बीच पहुँचकर कलेक्टर ने जीता दिल बरमकेला क्षेत्र में सरसों की लहलहाती फसल देख कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने की किसानों की खुले दिल से प्रशंसा 

झिरना मेले में लोक कला और लोक स्वर का अद्भुत संगम चितेरे फाउंडेशन की बेटियों ने लोक गायिका आरू साहू को भेंट की सुपा कला की अनोखी पेंटिंग 
आज फोकस में

झिरना मेले में लोक कला और लोक स्वर का अद्भुत संगम चितेरे फाउंडेशन की बेटियों ने लोक गायिका आरू साहू को भेंट की सुपा कला की अनोखी पेंटिंग 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा प्रवास; ‘अटल स्मृति भवन’ शिलान्यास का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी
आज फोकस में

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा प्रवास; ‘अटल स्मृति भवन’ शिलान्यास का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

माघी पूर्णी पर आस्था, एकता और विकास का संगम : बरदुला में मां दमदमा दाई के चरणों में नतमस्तक हुए जनप्रतिनिधि
आज फोकस में

माघी पूर्णी पर आस्था, एकता और विकास का संगम : बरदुला में मां दमदमा दाई के चरणों में नतमस्तक हुए जनप्रतिनिधि

विधायक कविता प्राण लहरे की गरिमामयी उपस्थिति में श्री राधा कृष्ण अनाज भंडार का शुभारंभ, स्थानीय व्यवसाय को मिला प्रोत्साहन
आज फोकस में

विधायक कविता प्राण लहरे की गरिमामयी उपस्थिति में श्री राधा कृष्ण अनाज भंडार का शुभारंभ, स्थानीय व्यवसाय को मिला प्रोत्साहन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]