Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिद्धार्थ दुबे को मिली बड़ी जिम्मेदारी: जीपीएम जिले के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बने

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

जीपीएम।
भारतीय जनता युवा मोर्चा को जीपीएम जिले में नया और ऊर्जावान नेतृत्व मिला है। पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सिद्धार्थ दुबे को जीपीएम जिले का भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के युवाओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Advertisement Box

सिद्धार्थ दुबे लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे लगातार युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़, कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

बताया जाता है कि सिद्धार्थ दुबे, गौरेला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे के भतीजे हैं। संगठन में रहते हुए उन्होंने अनुशासन, सक्रियता और टीम भावना के साथ कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है। युवा मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में उनकी भागीदारी को सराहा जाता रहा है।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा पदाधिकारियों और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि सिद्धार्थ दुबे के नेतृत्व में जीपीएम जिले में युवा मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ेगी।

पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया है कि सिद्धार्थ दुबे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे तथा जिले में भाजपा युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

विधायक कविता प्राण लहरे की गरिमामयी उपस्थिति में श्री राधा कृष्ण अनाज भंडार का शुभारंभ, स्थानीय व्यवसाय को मिला प्रोत्साहन
आज फोकस में

विधायक कविता प्राण लहरे की गरिमामयी उपस्थिति में श्री राधा कृष्ण अनाज भंडार का शुभारंभ, स्थानीय व्यवसाय को मिला प्रोत्साहन

सादगी और सक्रियता से बदली तस्वीर: कलेक्टर संजय कन्नौजे के नेतृत्व में विकास की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़
आज फोकस में

सादगी और सक्रियता से बदली तस्वीर: कलेक्टर संजय कन्नौजे के नेतृत्व में विकास की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़

लेखपाल राकेश कुमार उपाध्याय को पौड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत ने दी भावभीनी विदाई
आज फोकस में

लेखपाल राकेश कुमार उपाध्याय को पौड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत ने दी भावभीनी विदाई

सवाल उठाया तो सलाखों के पीछे? रायगढ़ प्रकरण में कार्रवाई पर उठे सवाल, पत्रकारिता पर दबाव की आशंका
आज फोकस में

सवाल उठाया तो सलाखों के पीछे? रायगढ़ प्रकरण में कार्रवाई पर उठे सवाल, पत्रकारिता पर दबाव की आशंका

युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी: ग्राम पंचायत बरदुला के गजेन्द्र साहू बने युवा कांग्रेस के जिला सचिव
आज फोकस में

युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी: ग्राम पंचायत बरदुला के गजेन्द्र साहू बने युवा कांग्रेस के जिला सचिव

बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोपरि : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे  नकलमुक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश, 8 उड़नदस्ता दल गठित
आज फोकस में

बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोपरि : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे नकलमुक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश, 8 उड़नदस्ता दल गठित

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]