Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

 सुचारु निर्वाचन व्यवस्था और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के दिए सख्त निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बिलाईगढ़ एवं भटगांव स्थित एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालयों में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित नागरिकों एवं मतदाताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर, आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूत नींव है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम संशोधन तथा विलोपन की प्रक्रिया सरल, सुगम और जनहितकारी हो।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के साथ-साथ आधार सेवा केंद्र, कृषि विभाग एवं च्वाईस सेंटर के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। आम नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए विभागीय समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे की कार्यशैली को लेकर आमजन में सकारात्मक संदेश गया है। उनकी सक्रियता, संवेदनशीलता और प्रशासनिक पकड़ से यह स्पष्ट होता है कि जिले में शासन की योजनाओं और निर्वाचन से जुड़े कार्यों को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया जा रहा है।

कुल मिलाकर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व में जिला प्रशासन निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत करने के साथ-साथ जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए सराहनीय कार्य कर रहा है। उनका यह प्रयास न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि आम जनता का शासन-प्रशासन पर भरोसा भी और मजबूत करता है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]