Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सौर सुजला योजना से रोशन हुई खेती की तस्वीर केंदई की बधानो बिंझवार बनीं आत्मनिर्भर और प्रगतिशील किसान

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 06 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ शासन की सौर सुजला योजना ग्रामीण अंचलों में किसानों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की रोशनी बनकर उभर रही है। कोरबा जिले के ग्राम केंदई की श्रीमती बधानो बिंझवार इस योजना की सफलता की सशक्त मिसाल हैं, जिन्होंने सोलर पंप के माध्यम से अपनी खेती को उन्नत और लाभकारी बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है।

Advertisement Box

पूर्व में श्रीमती बधानो बिंझवार की खेती सीमित संसाधनों और अस्थायी सिंचाई व्यवस्था पर निर्भर थी। गांव में बिजली की नियमित उपलब्धता नहीं होने और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण वे समय पर खेतों की सिंचाई नहीं कर पाती थीं। इसका सीधा असर फसल उत्पादन पर पड़ता था, जिससे उनकी आय सीमित रह जाती थी और परिवार की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती थी।

परिस्थितियां तब बदलीं, जब उन्हें शासन की सौर सुजला योजना के अंतर्गत सोलर आधारित सिंचाई पंप की सुविधा मिली। सोलर पंप स्थापित होने के बाद उनके खेतों में नियमित और पर्याप्त सिंचाई संभव हो सकी। अब वे बिना किसी बाधा के समय पर सिंचाई कर पा रही हैं, जिससे धान के साथ-साथ अन्य फसलों का उत्पादन भी बढ़ा है।

बेहतर जल उपलब्धता से न केवल फसल की गुणवत्ता में सुधार हुआ, बल्कि बाजार में उपज को उचित मूल्य भी मिलने लगा। डीजल पर होने वाला खर्च पूरी तरह समाप्त हो जाने से लागत में भारी कमी आई और खेती लाभ का व्यवसाय बन गई। सिंचाई की स्थायी व्यवस्था होने से समय और श्रम दोनों की बचत हुई, जिससे वे खेती के अन्य कार्यों पर भी बेहतर ध्यान दे पा रही हैं।

आज श्रीमती बधानो बिंझवार की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है और उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हो चुका है। उनकी सफलता ने गांव की अन्य महिलाओं और किसानों को भी प्रेरित किया है। वे यह संदेश दे रही हैं कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग और मेहनत से ग्रामीण क्षेत्र में भी समृद्धि संभव है

सौर सुजला योजना केवल सिंचाई सुविधा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसानों, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले में इस वर्ष अब तक 210 किसानों को सौर सुजला योजना का लाभ मिल चुका है, जिससे कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

यह योजना राज्य सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता और ग्रामीण विकास के संकल्प को साकार रूप दे रही है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]