Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम दर्रा भाटा में बार महोत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन, आदिवासी संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा/दर्रा भाटा।
आदिवासी समाज की प्राचीन, सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने वाले सार्वजनिक बार महोत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन ग्राम दर्रा भाटा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में अत्यंत हर्ष, उल्लास और गौरव के साथ संपन्न हुआ। यह महोत्सव प्रत्येक पाँच वर्षों में आयोजित किया जाता है और आदिवासी समाज की आस्था, प्रकृति पूजन, सामाजिक एकता तथा परंपरागत मूल्यों का सशक्त प्रतीक माना जाता है।

Advertisement Box

बार महोत्सव के दौरान बार राजा–बार रानी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ग्राम के समस्त देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों और नृत्यों के बीच सामाजिक संस्कारों का निर्वहन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान ग्राम और आसपास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल बना रहा, वहीं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को और भी ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत 4 जनवरी 2026 (रविवार) को बढ़ावन एवं तेल चढ़ाने, ठाकुर देव पूजा तथा बार राजा–बार रानी पूजा के साथ हुई। इसके पश्चात 5 जनवरी को मड़वा, 6 जनवरी को हल्दी रस्म संपन्न हुई। 7 जनवरी को बारात, डोकरी दाई के पहाड़ चढ़ने एवं वीरा लेने की परंपरा का पालन किया गया। 8 जनवरी को बैगा-गौंटिया घर प्रस्थान किया गया। वहीं 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक देवी-देवताओं को रिझाने का पारंपरिक कार्य विधिवत रूप से संपन्न हुआ। अंततः 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को बार राजा–बार रानी की मुख्य बार पूजा के साथ महोत्सव का भव्य समापन हुआ।

इस गरिमामय आयोजन में कई विशिष्ट और अतिथि गण उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, अखिल भारतीय कंवर समाज महिला प्रभाग अध्यक्ष, माननीय लखन लाल देवांगन जी, खनिज उद्योग एवं श्रम मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, हरिवंश सिंह मिरी जी, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कंवर समाज (टाटीबंध, रायपुर), श्रीमती सविता साय, सर्व आदिवासी समाज महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहीं।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में माननीय तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी, विधायक पाली-तानाखार, डॉ. पवन सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा, श्रीमती सुषमा रवि रजक जी, जिला पंचायत सदस्य कोरबा, राजकुमार कंवर, समाज सेवा समिति सलाहकार भिलाई-दुर्ग, रूपेंद्र सिंह पैकरा, बार पूजा संरक्षक केराझरिया, मनहरण सिंह कंवर, गौंटिया-बैगा एवं पूर्व सरपंच, श्री कुंवर राजवर्धन सिंह छुरीगढ़ी, श्रीमती प्रमिला कन सिंह कंवर, सरपंच ग्राम पंचायत दर्रा भाटा तथा श्रीमती कौशल्या अमृतलाल केवट, उप सरपंच ग्राम पंचायत दर्रा भाटा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजन को सफल बनाने में बार समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कंवर, उपाध्यक्ष रामलाल केवट, कोषाध्यक्ष शुक्रवार दास एवं समिति सचिव सहित समस्त सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। आयोजन से संबंधित जानकारी विधायक प्रतिनिधि मोहनदास जी द्वारा प्रदान की गई।

बार महोत्सव ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता आज भी समाज की मजबूत पहचान है। अधिक से अधिक संख्या में लोगों की सहभागिता ने इस महोत्सव को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बना दिया।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]